WWE में अक्सर देखा गया है कि कई सुपरस्टार्स रिलेशनशिप में आ जाते हैं। वर्तमान समय में भी एलिस्टर ब्लैक & जेलिना वैगा, सैथ राॅलिंस & बैकी लिंच जैसी कई जोड़ियां WWE में मौजूद हैं। आपको बता दें, WWE में कई कपल्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने रिलेशनशिप को पर्दे के पीछे ही रखा है, वहीं कुछ ऐसे भी जोड़ियां हुई हैं जिनके रिलेशनशिप का इस्तेमाल स्टोरीलाइंस में किया गया है।
ये भी पढ़े: 5 बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई
हालांकि, WWE में बनीे ट्रिपल एच & स्टैफनी मैकमैहन, डेनियल ब्रायन & ब्री बैला जैसी कुछ ही जोड़ियां हैं जो आज भी अस्तित्व में हैं। इसके अलावा कई जोड़ियां ऐसी भी थी जो एक समय पर काफी लोकप्रिय हुई थी लेकिन इन जोड़ियों के अलग हो जाने के बाद फैंस भी इन्हें समय के साथ भूल चुके हैं। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे ही पूर्व कपल्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें फैंस अब भूल चुके हैं।
5- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंंस & जहारा स्क्राइबर
सैथ रॉलिंस वर्तमान समय में बैकी लिंच के साथ रिलेशनशिप में हैं और इन दोनों सुपरस्टार्स ने कुछ समय पहले सगाई भी कर ली है। यही नहीं, ये दोनों सुपरस्टार्स कई बार ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दिख चुके हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि ये दोनों सुपरस्टार्स WWE के पॉवर कपल बन चुके हैं।
आपको बता दें, सैथ राॅलिंस, बैकी लिंच के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले पूर्व NXT सुपरस्टार जहारा स्क्राइबर के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं और अपने रिलेशनशिप के दौरान ये दोनों एक साथ कई NXT टेकओवर इवेंट्स में ऑडियंस के रूप में नजर आ चुके हैं। सैथ राॅलिंस जब साल 2016 में इंजरी के कारण WWE से दूर थे तो द आर्किटेक्ट ने जहारा से ब्रेकअप कर लिया था।