WWE ने इस हफ्ते स्मैकडाउन के लिए एक ऐसे मैच की घोषणा की है, जिसके लिए एक मिनट इंतज़ार करना जैसे एक साल प्रतीत हो रहा है। इस हफ्ते स्मैकडाउन में कर्ट एंगल और एजे स्टाइल्स एक दूसरे के खिलाफ रिंग में उतरने वाले हैं।
कर्ट एंगल का WWE में आख़िरी सफर इतना दिलचस्प गुजरने वाला है, यह शायद ही किसी ने सोचा होगा। पहले अपोलो क्रूज़, चैड गेबल और अब एजे स्टाइल्स। लेकिन आपको बता दें कि रैसलमेनिया 35 में उन्हें बैरन कॉर्बिन का सामना करना है।
लेकिन इससे पहले इस हफ्ते स्मैकडाउन में एजे स्टाइल्स बनाम कर्ट एंगल मैच के लिए अपनी कमर कस लीजिये। ये दोनों ही रिंग के कितने बेहतरीन परफ़ॉर्मर रहे हैं, ये हम सभी जानते हैं।
इस आर्टिकल में हम चर्चा करने वाले हैं ऐसे पांच कारणों पर जो दर्शाते हैं कि आख़िर क्यों कर्ट एंगल के आख़िरी स्मैकडाउन मैच में एजे स्टाइल्स को शामिल किया गया है।
5) कर्ट एंगल बनाम बैरन कॉर्बिन मैच को मिल रही प्रतिक्रियाओं के कारण
![kurt angle](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8b904-15534954789177-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8b904-15534954789177-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8b904-15534954789177-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8b904-15534954789177-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8b904-15534954789177-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8b904-15534954789177-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8b904-15534954789177-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8b904-15534954789177-800.jpg 1920w)
यदि इस पर चर्चा की जाये तो कर्ट एंगल बनाम बैरन कॉर्बिन के बीच रैसलमेनिया मैच किसी मतलब को ध्यान में रखते हुए लड़ा जा रहा है। वो बैरन कॉर्बिन ही थे, जिन्होंने पूर्व रॉ जनरल मैनेजर को काफी समय तक प्रताड़ित किया था।
इसके कई कारण हैं कि बैरन कॉर्बिन ही सबसे बड़ी वजह रहे हैं कि क्यों अब कर्ट एंगल, रॉ जनरल मैनेजर नहीं हैं। परन्तु फैंस से इस मैच को बिलकुल भी अच्छी प्रतिक्रियाएं नहीं मिल रही हैं। हो सकता है कि कर्ट एंगल को वह विदाई न मिल सके, जिसके वो हकदार हैं।
अभी भी फैंस उम्मीद लिए बैठे हैं कि बैरन कॉर्बिन कि जगह जॉन सीना को दी जाए। परन्तु आपको यह भी याद दिला दें कि यह मैच WWE फैंस की खुशी को ध्यान में रखते हुए ही लड़ा जाएगा। क्या पता जैसा हम सोच रहे हैं यह उससे कहीं बेहतर साबित हो।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
4) TNA में लड़ चुके हैं कई बेहतरीन मैच
![kurt angle and aj styles TNA](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ddda0-15534965604043-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ddda0-15534965604043-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ddda0-15534965604043-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ddda0-15534965604043-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ddda0-15534965604043-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ddda0-15534965604043-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ddda0-15534965604043-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ddda0-15534965604043-800.jpg 1920w)
कुछ लोगों का मानना है कि कर्ट एंगल ने अपने सबसे बेहतरीन मैच WWE में नहीं बल्कि TNA में लड़े हैं। TNA में वो कई बार एजे स्टाइल्स का सामना कर चुके हैं।
दोनों WWE के बाहर भी काम कर चुके हैं, यानी उन्हें समझ है कि WWE किन रणनीतियों पर काम करती है और बाहर किन रणनीतियों पर काम किया जाता है।
दोनों की सूझबूझ और केमिस्ट्री को ध्यान में रखते हुए यह मैच करवाया जा रहा है।
3) स्मैकडाउन की सफलता में कर्ट एंगल का बहुत बड़ा योगदान रहा है
![kurt angle](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/654b7-15534972507710-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/654b7-15534972507710-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/654b7-15534972507710-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/654b7-15534972507710-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/654b7-15534972507710-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/654b7-15534972507710-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/654b7-15534972507710-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/654b7-15534972507710-800.jpg 1920w)
आज के युवा WWE फैंस शायद इस बात से वाकिफ़ ना हों कि कर्ट एंगल ने स्मैकडाउन को अपने आप में एक ब्रांड बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
इसके लिए WWE ने खुद कहा,"कर्ट एंगल ने स्मैकडाउन और WWE के लिए जो किया है, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस सप्ताह वो अपने आख़िरी स्मैकडाउन मैच में एजे स्टाइल्स के खिलाफ रिंग में उतरेंगे।"
2002 से लेकर 2005 तक वो ब्लू ब्रांड का हिस्सा रहे। बुकर टी, ब्रॉक लैसनर और ऐज जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर उन्होने स्मैकडाउन की सफलता में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
2) स्टाइल्स बनाम ऑर्टन फ्यूड को ध्यान में रखकर करवाया जा रहा मैच
![aj styles and randy orton](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a9db2-15534980579802-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a9db2-15534980579802-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a9db2-15534980579802-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a9db2-15534980579802-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a9db2-15534980579802-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a9db2-15534980579802-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a9db2-15534980579802-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a9db2-15534980579802-800.jpg 1920w)
जबसे कर्ट एंगल के संन्यास की खबर सामने आई है, तब से ही कर्ट एंगल ने अपने लगभग सभी मैच जीते हैं। लाजिमी सी बात है कि यह जीत का सिलसिला रैसलमेनिया 35 तक जारी रहेगा।
लेकिन यहां सवाल हैं कि क्या कर्ट एंगल को एजे स्टाइल्स पर क्लीन जीत हासिल होगी। क्या इससे एजे स्टाइल्स और रैंडी ऑर्टन के बीच रैसलमेनिया फ्यूड पर असर नहीं पड़ेगा।
मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होगा, इस मैच में रैंडी ऑर्टन का दखल लाजिमी सी बात प्रतीत हो रही है। जिससे कर्ट एंगल को जीत मिल सके।
इससे कर्ट एंगल को भी उनके आख़िरी स्मैकडाउन मैच में जीत मिल जाएगी। साथ ही साथ रैसलमेनिया 35 में होने वाले एजे स्टाइल्स बनाम रैंडी ऑर्टन मैच पर भी असर नहीं पड़ेगा।
संभावनाएं हैं कि रैसलमेनिया 35 में एजे स्टाइल्स और रैंडी ऑर्टन के बीच WWE के सबसे क्लासिक मैचों में से एक होने वाला है।
1) कर्ट एंगल चाहते थे एजे स्टाइल्स के साथ WWE मैच
![kurt angle](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6edce-15534986395994-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6edce-15534986395994-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6edce-15534986395994-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6edce-15534986395994-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6edce-15534986395994-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6edce-15534986395994-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6edce-15534986395994-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6edce-15534986395994-800.jpg 1920w)
आपको बता दें कि कर्ट एंगल नियमित रूप से अपने फ़ेसबुक पेज पर एक्टिव रहते हैं और फैंस द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी देते हैं।
कुछ समय पहले एक फैन ने उनसे एजे स्टाइल्स के बारे में सवाल किया था। कर्ट एंगल ने इसका ऐसा जवाब दिया, जिसने सभी रैसलिंग फैंस का दिल जीत लिया था।
एंगल ने इस सवाल के जवाब में कहा,"एजे स्टाइल्स फिलहाल अपने करियर के सबसे बेस्ट दौर से गुजर रहा है। वो अपने प्रतिद्वंद्वी के लिए कहीं अधिक ऊंचे मानक तय कर देता है। मैंने पहले भी उसके साथ मैच लड़े हैं और शायद एक और हो सके तो इसमें कोई बुराई नहीं है।"
इस बात में कोई दो राय नहीं कि कर्ट एंगल ही एजे स्टाइल्स के खिलाफ मैच चाहते थे। तो आख़िर क्यों नहीं उनकी सभी इच्छाएं पूरी कर उन्हें WWE से विदा किया जाए।
यह भी पढ़ें: Wrestlemania 35 के लिए ब्रॉक लैसनर को मिली धमकी