WWE Year Ender: 5 बड़े सुधार जो कंपनी ने साल 2019 में किए

रोमन रेंस की बुकिंग
रोमन रेंस की बुकिंग

साल 2019 काफी ज्यादा अलग रहा है। इस साल कई सारी जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि डब्लू डब्लू ई (WWE) साल की खराब शुरुआत के बाद अंत में बढ़िया काम करेगा और अपने प्रतिद्वंदी AEW को आगे आने का मौका नहीं देगा।

बीच-बीच में WWE के बुकिंग डिसीजन बढ़िया नही रहे थे लेकिन इसके बावजूद भी कंपनी ने किसी तरह से सुधार किया। इस साल कई सारे रिकॉर्ड्स बने जहां विमेंस सुपरस्टार्स ने भी अपना पूरा योगदान दिया। देखा जाए तो 2018 के मुकाबले 2019 का साल बढ़िया रहा था।

WWE ने साल को अच्छा बनाने के लिए पहले से कुछ सुधार जरूर किये है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुधार के बारे में जो WWE ने साल 2019 में किये।

#5 अंडरडॉग सुपरस्टार्स को मौका देना

कोफी किंग्सटन
कोफी किंग्सटन

यह साल अंडरडॉग सुपरस्टार्स के लिए याद रखा जाएगा। साल की शुरुआत में किसी ने नहीं सोचा होगा कि कोफी किंग्सटन, मुस्तफा अली, बडी मर्फी और रिकोशे जैसे सुपरस्टार्स को अपना टैलेंट प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।

कोफी किंग्सटन ने रेसलमेनिया में WWE चैंपियनशिप जीतकर बता दिया कि वह किसी दूसरे और प्रसिद्ध सुपरस्टार से पीछे नहीं है। इसके अलावा अली और मर्फी जैसे सुपरस्टार्स ने डेनियल ब्रायन को हराया। इन सबके अलावा बैकी लिंच ने रोंडा राउजी जैसे बड़ी सुपरस्टार को रेसलमेनिया मेन इवेंट में पिन करके हराया।

रिकोशे को WWE ने पुश देते हुए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीतने का मौका दिया। रे मिस्टीरियो जैसे सबसे बड़े अंडरडॉग को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ जबरदस्त चैंपियनशिप मैच में बुक किया गया। WWE ने पिछले साल सिर्फ टॉप स्टार्स पर ध्यान दिया था लेकिन 2019 में कंपनी में बड़े सुपरस्टार्स के साथ नए और अंडरडॉग सुपरस्टार्स को मौका दिया।

ये भी पढ़ें:- साल 2019 में WWE में टूटे 10 से भी ज्यादा कई सारे बड़े रिकॉर्ड्स

#4 अनोखी स्टोरीलाइन्स को वापस लाना

ब्रे वायट
ब्रे वायट

WWE में कई सारी अलग और अनोखी स्टोरीलाइन देखने को मिली है। अंडरटेकर के गिमिक ने इतने सालों में अपने कैरेक्टर में रहकर फैंस का अलग तरह से मनोरंजन किया है।

उनकी दुश्मनी और माइंड गेम्स हर एक फैन के दिमाग मे रह जाते थे। पिछले कुछ सालों से यह चीज़ देखने को नहीं मिल रही थी। 2019 में WWE ने द फीन्ड को सामने लाकर सुपरनेचुरल स्टोरीलाइन की वापसी कराई है।

#3 सबके लिए कुछ न कुछ

स्टोरीलाइन
स्टोरीलाइन

WWE ने साल 2019 में स्टोरीलाइन्स को लेकर काफी अच्छा सुधार किया है। पिछले कुछ सालों से WWE में इस प्रकार चीज़ देखने को नहीं मिल रही थी।WWE ने हर एक दुश्मनी में इस प्रकार की चीज़ नहीं डाली है।

WWE में रेसलिंग और स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की चीज़ें देखने को मिल रही थी लेकिन रुसेव, लाना और बॉबी की स्टोरीलाइन ने अलग प्रकार की ऑडियंस को WWE से परिचित कराया है। WWE ने यह सुधार जरूर किया है।

ये भी पढ़ें:- 7 अनोखी चीज़ें जो साल 2019 में देखने को मिली

#2 रोचक चीज़ों का इस्तेमाल करना

बैकी और रोंडा
बैकी और रोंडा

साल 2019 में WWE ने कई सारी रोचक स्टोरीलाइन एंगल्स का उपयोग किया है। रोमन रेंस के हमलावर, बैकी और रोंडा की दुश्मनी, एरिक रोवन के पिंजरे में छिपी हुई चीज़ ही साल 2019 की रोचक चीज़ रही है।

WWE ने 2019 में स्टोरीलाइन को किसी प्रकार से ज्यादा रोचक बनाने पर ध्यान दिया है। इससे फैंस का प्रोडक्ट पर ध्यान गया है और WWE को इससे बहुत ज्यादा मिला है। फीन्ड की लगभग हर स्टोरीलाइन खास रही है। WWE ने साल 2019 में रोचक स्टोरीलाइन बुक करके सुधार किया है।

#1 रोमन रेंस की बुकिंग

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस की बुकिंग में काफी ज्यादा सुधार देखने को मिला है। 2018 में वह कंपनी के सबसे बड़े फेस थे लेकिन इसके बाद भी उन्हें खराब रिएक्शन मिलता था। WWE ने 2019 में उनकी वापसी के बाद उन्हें अलग प्रकार से बुक किया है।

वह अपर-कार्ड में नजर नहीं आये हैं, इसके अलावा उन्हें कंपनी के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला है। इस वजह से उन्हें फैंस की ओर से अच्छा रिएक्शन मिला।

ये भी पढ़ें- 4 सुपरस्टार्स जो 2020 में सैथ रॉलिंस की जगह लेकर WWE के फेस बन सकते हैं