साल 2019 प्रो रेसलिंग के लिए काफी ज्यादा यादगार रहा है। इस साल कई सारी अनोखी चीज़ें देखने को मिली। WWE के सामने एक बड़ा प्रतिद्वंदी आ गया, इसके अलावा NXT को डेवलपमेंटल ब्रांड से कंपनी का तीसरा बड़ा ब्रांड बना दिया गया। खैर, हर एक फैन को यह साल हमेशा याद रहेगा।
डब्लू डब्लू ई (WWE) ने साल 2019 में कुछ गलतियां भी की है लेकिन कुछ ऐसी चीज़ें भी की है जो अगले दशक तक फैंस के दिमाग में बनी रहेगी। फिलहाल, हम बात करने वाले हैं साल 2019 में हुई 7 अनोखी चीज़ों के बारे में।
#7 रोमन रेंस की वापसी
रोमन रेंस WWE के टॉप स्टार है। अक्टूबर 2018 में उन्होंने बताया था कि उन्हें बड़ी बीमारी है और इस वजह से वह कुछ समय के लिए WWE को छोड़ रहे हैं। किसी भी फैन को उम्मीद नहीं थी कि वह द बिग डॉग साल की शुरुआत में वापसी कर लेंगे।
यह एक अनोखी चीज़ थी, इसके अलावा उन्हें वापसी के बाद फैंस से चीयर भी मिलने लगी लेकिन उन्हें पुश नहीं मिला। वह मिड कार्ड स्टोरीलाइन में फंस गए और साल के अंत में भी पूर्व चैंपियन का यही हाल है।
#6 ब्रे वायट चैंपियन बन गए
ब्रे वायट ने साल 2019 में एक अलग कैरेक्टर के साथ वापसी की। 2019 की शुरुआत में वह WWE में नजर नहीं आये थे। वह 2018 की समर से अप्रैल 2019 तक WWE से दूर रहे थे।
यह बात तो साफ थी कि वह किसी नए कैरेक्टर में आएंगे। उनका नया गिमिक इतना बढ़िया था कि फैंस को यह चीज़ पसंद आ गयी। WWE ने इस चीज़ को देखते हुए उन्हें पुश दिया और वह थोड़े समय में यूनिवर्सल चैंपियन बन गए।
ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर को कंपनी द्वारा WWE चैंपियनशिप हराने के 3 अच्छे विकल्प और 3 बुरे विकल्प