5 बड़े मैच जो WWE Hell in a Cell 2021 के मैच कार्ड में शामिल किये जा सकते हैं 

रोमन रेंस और द उसोज
रोमन रेंस और द उसोज

4- SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर vs बेली (WWE Hell in a Cell 2021)

Ad
Ad

WWE बेली और SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर के बीच रिमैच कराने के संकेत दे चुकी है और इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच पहला मैच WrestleMania BackLash पीपीवी में देखने को मिला था। इस मैच में बियांका किसी तरह बेली को हराने में कामयाब रही थी। वहीं, बेली ने बियांका पर चीटिंग के जरिए मैच जीतने का आरोप लगाया था।

उम्मीद है कि WWE जल्द ही इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच Hell in a Cell 2021 के लिए टाइटल मैच की घोषणा कर सकती है। आपको बता दें, बेली और बियांका के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री है इसलिए अगर इस पीपीवी में इन दोनों सुपरस्टार्स का मैच होता है तो ये दोनों विमेंस स्टार्स पहले से बेहतर मैच दे सकती हैं।

3- यूएस चैंपियन शेमस vs रिकोशे vs हम्बर्टो कारिलो (WWE Hell in a Cell 2021)

Ad

इस हफ्ते Raw में WWE यूएस चैंपियन शेमस को रिकोशे और हम्बर्टो कारिलो के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसी दौरान हम्बर्टो कारिलो का एल्बो लगने की वजह से शेमस की नाक टूट गई थी। हालांकि, शेमस चोटिल हो गए लेकिन वह शायद ही अपना टाइटल छोड़ने वाले हैं।

अगर शेमस Hell in a Cell 2021 पीपीवी से पहले ठीक हो जाते हैं तो इस पीपीवी में वह रिकोशे और हम्बर्टो कारिलो के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में अपना यूएस टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications