WWE हॉल ऑफ फेमर निकी बैला (Nikki Bella) और जॉन सीना (John Cena) लगभग तीन सालों पहले अलग हुए थे। इसके बाद से प्रशंसकों ने दोनों को साथ मिस किया है। निकी बैला ने कई मौकों पर जॉन सीना को लेकर बात की और उन्हें संदेश दिया है। वो दोनों WWE के टीवी शो टोटल डीवाज़ (Total Divas) पर भी दिखाई देते थे।उन्हें कपल के रूप में काफी पसंद किया जाता है। बड़ी बात ये रही थी कि निकी बैला और जॉन सीना का ब्रेकअप कैमरा पर रिकॉर्ड किया गया था, ताकि पूरी दुनिया इसे देख सके। खैर, WrestleMania 33 में जॉन सीना ने निकी बैला का प्रपोज किया था और पूर्व डीवाज़ चैंपियन ने इसे स्वीकारा था।pic.twitter.com/nFC91gk5bm— Nikki Bella Cena (@RisesNikki1_) May 30, 2021ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगीदोनों की 5 मई 2018 को शादी होने वाली थी लेकिन निकी ने शादी के कुछ दिनों पहले निर्णय बदल दिया। अलग होने के बावजूद दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सम्मान दिया। ब्रेकअप होने के बाद निकी बैला ने आर्टेम चिगविंटसेव से सगाई की। पिछले साल उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।दूसरी ओर जॉन सीना ने शे शारियटज़देह को लगभग एक साल तक डेट किया और अक्टूबर 2020 में उनकी शादी हुई। निकी बैला ने जॉन सीना से अलग होने के बाद कई बार दिग्गज को लेकर बात की। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 संदेशों के बारे में बात करेंगे जो निकी बैला ने जॉन सीना को ब्रेकअप के बाद अब तक भेजे।5- निकी बैला ने WWE हॉल ऑफ फेम के दौरान जॉन सीना को खास संदेश दियाHave really enjoyed watching the WWE Hall of Fame induction ceremonies for 2020 and 2021 tonight. Congratulations and thank you to all the inductees but especially some of my favourites; Kane, Rob Van Dam, Eric Bischoff, The Bella Twins#WWE #WWEHOF pic.twitter.com/LDneNP5EeK— Rassle Talk Official (@RassleTalk) April 7, 2021निकी बैला और उनकी बहन ब्री बैला को WWE हॉल ऑफ फेम क्लास 2020 में चुना गया था। इस दौरान निकी ने अपने भाषण में जॉन सीना के बारे में बात की और उन्हें अपनी सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने बताया था कि जॉन सीना की वजह से उन्हें इस बिजनेस के बारे में काफी जानकारी मिली।ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयानिकी ने इसके बाद बताया भी था कि उन्होंने जॉन सीना को धन्यवाद किस कारण से कहा। उन्होंने कहा कि सभी ने उनपर भरोसा किया था और जॉन सीना भी उसका बड़ा हिस्सा थे। सीना की वजह से निकी को निडर बनने की प्रेरणा मिली थी। इस वजह से उन्होंने सभी के सामने सीना को शुक्रिया कहा।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!