WWE में हर साल कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज़ करने का एक नया चलन शुरू हो गया है। WrestleMania 36 के बाद से कंपनी ने 20 से अधिक रेसलर्स को रिलीज किया है। इनमें, कर्ट एंगल (Kurt Angle) समेत कई बड़े और लोकप्रिय नाम शामिल थे।Freedom baby!!— TUCKy (@REALLeviCooper) April 15, 2021इस साल भी WWE कंपनी ने लगभग 1 दर्जन से अधिक सुपरस्टार्स को रिलीज किया है। WrestleMania 37 से पहले द बिग शो, स्टीव कटलर, और लार्स सुलिवन सहित कई सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया गया था। जबकि, WrestleMania 37 के बाद 10 अन्य रेसलर्स को भी रिलीज कर दिया गया।WrestleMania 37 के बाद रिलीज किए गए सुपरस्टार्स में समोआ जो, बिली के, पेयटन रॉयस, बो डैलस, कलिस्टो, मिकी जेम्स, चेल्सी ग्रीन, टकर, मोजो राउली, और वेस्ली ब्लेक शामिल थे।कभी-कभी एक टैलेंटेड रेसलर होने के बावजूद उचित मौके ना मिलने पर WWE सुपरस्टार्स की लोकप्रियता फैंस के बीच कम हो जाती है। आज हम जानेंगे हाल ही में रिलीज किए गए 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में, जिनके साथ WWE ने कुछ गलतियां की।यह भी पढ़ें: WWE से हाल ही में रिलीज किए गए 3 सुपरस्टार जो जल्द वापसी कर सकते हैं और 2 जो शायद वापसी नहीं करेंगे#5. चेल्सी ग्रीन को WWE मेन रोस्टर में एक और शॉट नहीं मिलाचेल्सी ग्रीन 2014-2015 के दौरान WWE के साथ जुड़ी थीं। चेल्सी ग्रीन WWE में अपने करियर के दौरान हमेशा चोटों से परेशान रहीं। मार्च 2019 में NXT टीवी पर अपने पहले इन-रिंग मैच के दौरान, उनकी कलाई में एक गंभीर चोट लगी थी।WWE करियर में, दिसंबर 2019 से जनवरी 2020 तक का समय चेल्सी ग्रीन के लिए बेहतरीन रहा। उन्होंने Raw में शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मैच लड़ा और 2020 विमेंस Royal Rumble मैच में भी उन्होंने हिस्सा लिया।चेल्सी ग्रीन को रिलीज करने की खबर इसलिए भी चौंकाने वाली थी क्योंकि उन्होंने नवम्बर 2020 में कंपनी के साथ एक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। जबरदस्त रेसलिंग स्किल्स होने के बावजूद भी वह अपने करियर में हमेशा चोटों से परेशान रही, और उन्हें WWE मेन रोस्टर में उनकी क्षमताओं के अनुसार कभी भी एक बड़ा पुश नहीं मिला जिसकी वह हकदार थीx। अगर WWE उनके साथ थोड़ा धैर्य रखती, तो वह भविष्य में एक प्रमुख सुपरस्टार बन सकती थीं।यह भी पढ़ें: ट्रिपल एच ने 38 साल के फेमस WWE सुपरस्टार को लेकर दिया अहम बयानWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं