WWE में उस सुपरस्टार को ज्यादा सफलता मिलने की संभावना होती है जो अलग-अलग किरदार में रहकर भी फैंस का मनोरंजन कर सके। कंपनी में ऐसे काफी संख्या में बेबीफेस सुपरस्टार्स रहे हैं, जिनके बारे में कहा जाता था कि वो कभी हील टर्न लेंगे ही नहीं।कुछ सुपरस्टार्स इतने बेहतरीन हील या बेबीफेस साबित हुए, जिन्हें देख WWE अधिकारी भी उन्हें दूसरा किरदार देने में संकोच करते हुए दिखाई पड़ते थे। लेकिन विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) के प्रोमोशन में कई मौकों पर असंभव चीजों को सच्चाई का रूप लेते देखा गया है।ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो WWE में आने से पहले पहलवानी किया करते थेइन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिनके विलन बनने की किसी ने उम्मीद नहीं की थी।ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने पॉल हेमन की पीट-पीटकर बुरी हालत कर दीमौजूदा WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंसThe Big Dog is BACK! #RomanReigns announces that he is in remission and back on #Raw! @WWERomanReigns pic.twitter.com/yHQdiFH2Ty— WWE (@WWE) February 26, 2019रोमन रेंस को WWE में बेबीफेस कैएक्टर में निरंतर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिल रही थीं। 2017-2018 के समय में क्राउड उन्हें कंपनी का सबसे बड़ा बेबीफेस सुपरस्टार रहते भी बू कर रहा था, इसके बावजूद उन्हें हील टर्न देने का विचार विंस मैकमेहन के दिमाग में ना आया।वो पिछले कई सालों से WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। यहां तक कि ल्यूकीमिया के उपचार के बाद वापसी करने के उपरांत भी उन्हें बू करने वाले लोगों की संख्या कम होने के बजाय उसमें इजाफा ही हुआ। कुछ लोग मान चुके थे कि इतनी बेकार प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी WWE की ओर से कुछ ना करने का मतलब रेंस अपने करियर में कभी हील टर्न नहीं लेंगे।Say it: @WWERomanReigns is the tribal chief.#WWEClash @HeymanHustle pic.twitter.com/UfMnzWZyfO— WWE (@WWE) September 28, 2020मगर ये बात Summerslam 2020 में झूठ साबित हुई। पॉल हेमन उनके एडवोकेट बने, उनके कज़िन ब्रदर जे उसो ने उन्हें बड़ा हील सुपरस्टार बनने में मदद की और खुद को ट्राइबल चीफ कहने वाले रोमन रेंस अब SmackDown पर अपना प्रभुत्व कायम किए हुए हैं।ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास के 5 सबसे आइकॉनिक एंट्रेंसWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।