दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड WWE में किसी सुपरस्टार द्वारा सफलता प्राप्त करना मतलब उसकी लोकप्रियता में भी तगड़ा इजाफा देखा जाता रहा है। कई WWE सुपरस्टार्स नियमित रूप से अपने लाखों-करोड़ों फैंस के साथ लाइव सेशन से जुड़ते हैं और उनके सवालों के जवाब भी देते हैं।इतनी लोकप्रियता का खराब पहलू ये भी है कि सुपरस्टार का कोई भी बयान सुर्खियां बटोर सकता है या फिर विवाद का कारण भी बन सकता है। उन्हीं विवादास्पद बयानों के कारण फैंस प्रो रेसलर्स की खूब आलोचना करते हैं।ये भी पढ़ें: 5 तरीके जिनसे WWE TLC में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के मैच का अंत हो सकता हैसोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि कई बार नेशनल टीवी पर दिए गए इंटरव्यूज़ में भी WWE सुपरस्टार्स द्वारा दिए गए बयान विवाद का कारण बने हें। आइए जानते हैं उन 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके 2020 में दिए गए बयान विवाद का कारण बने।ये भी पढ़ें: 4 बड़ी दुश्मनी जो WWE TLC 2020 पीपीवी के बाद शुरू हो सकती हैंWWE सुपरस्टार रोमन रेंसजुलाई के महीने में रोमन रेंस WWE से ब्रेक पर चल रहे थे और समरस्लैम 2020 में वापसी की तैयारियों में जुटे थे। उस समय मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन ने ट्विटर पर एक ऐसी बात कही जो बड़े विवाद का कारण बन बैठी। उन्होंने कहा कि वो WWE इतिहास में रॉयल रंबल के सबसे महत्वपूर्ण प्रतिभागी हैं।I might be the most important Royal Rumble competitor of all time. Before you start complaining, just think about the last 5 years.... https://t.co/tIfyv3bMyw— Roman Reigns (@WWERomanReigns) July 8, 2020इस बात में कोई संदेह नहीं कि रॉयल रंबल में रोमन रेंस का रिकॉर्ड शानदार रहा है, लेकिन ये भी सत्य है कि कई मौकों पर वो रनर-अप भी रहे हैं। 2015 रॉयल रंबल जीतने पर उन्हें क्राउड ने जमकर बू किया था, 2016 में ट्रिपल एच ने उन्हें एलिमिनेट किया था।वहीं 2017, 2018 और 2020 में रोमन ने दूसरे स्थान पर फिनिश किया है। विंस मैकमैहन किसी भी हालत में रोमन को द स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के 3 बार रॉयल रंबल विनर होने के रिकॉर्ड को तोड़ने की इजाजत नहीं देंगे। इसलिए उनका सबसे महान रॉयल रंबल का प्रतिभागी बनने का सपना शायद कभी पूरा नहीं हो पाएगा।ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स WWE TLC 2020 में वापसी कर सकते हैं