रेसलमेनिया (Wrestlemania) स्ट्रीक से लेकर मैनकाइंड (Mankind) को स्टील केज के ऊपर से चोकस्लैम लगाने तक, द अंडरटेकर (The Undertaker) WWE के कई ऐतिहासिक लम्हों का हिस्सा रहे हैं। उन्हीं के जरिए फैंस को बरीड अलाइव मैच मिले, जिनमें उन्हें कई बार जिंदा भी दफनाया गया था।उनका WWE करियर तीन दशकों से भी लंबे समय तक चला, 2020 में रिटायरमेंट के बाद ऐसी कई यादें पीछे छोड़ चले हैं, जिन्हें फैंस अपने दिल से कभी नहीं निकालना चाहेंगे। उनकी गिनती सबसे महान प्रो रेसलर्स में की जाती है, लेकिन उनसे भी बहुत बार गलतियां हुई हैं।ये भी पढ़ें: 5 सबसे बूढ़े WWE सुपरस्टार्स जो Wrestlemania को मेन इवेंट कर चुके हैंअपने करियर में द डेड मैन भी कई अजीब लम्हों का हिस्सा बन चुके हैं। प्रो रेसलिंग में सब स्क्रिपटेड होता है, इसके बावजूद WWE में ऐसी घटनाएं घटी जो यादगार बन गईं। इसलिए आइए डालते हैं नजर अंडरटेकर के करियर से जुड़ी 5 सबसे अजीब घटनाओं पर।ये भी पढ़ें: द ग्रेट खली के WWE करियर के 5 सबसे यादगार लम्हेछोटे कद का रेसलर अंडरटेकर की वेषभूशा में रिंग में उतराAugust 5, 2004 – JBL brings a mini-Undertaker to the ring, but the real Undertaker appears to chokeslam his pint-size doppleganger.— On This Day (@OTDinWWE) August 5, 2011JBL (जॉन ब्रैडशॉ लेफ़ील्ड) साल 2004 में अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने थे। रिंग में वो तेजी से मूव नहीं कर पाते थे, इसलिए काफी लोग उनकी खूब आलोचना करते थे। लेकिन 2004 के इस चैंपियनशिप सफर ने उन्हें WWE के सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाले सुपरस्टार्स में से एक बना दिया था।The Undertaker Destroys Mini Undertaker and JBL SmackDown Full Segment August 5: https://t.co/xubrFyBRnX via @YouTube— susan (@susan61676101) October 13, 2016चैंपियन बनने के कुछ ही महीने बाद Summerslam के लिए उनकी दुश्मनी अंडरटेकर से शुरू हुई थी। मैच में जबरदस्त एक्शन देखा गया, लेकिन इस बीच कई बार बेईमानी की कोशिश भी हुई। रेफरी JBL से टकराने के कारण बेहोशी की हालत में थे। इसलिए अंत में डिफेंडिंग चैंपियन ने अंडरटेकर पर बेल्ट से अटैक करते हुए जीत दर्ज की थी।ये भी पढ़ें: 4 मौके जब अंडरटेकर ने WWE में खुद से लंबे सुपरस्टार्स को हरायाउसके बाद JBL ने अंडरटेकर को एक बार फिर चैलेंज किया, लेकिन असली द डेड मैन के बजाय एक छोटे कद का रेसलर अंडरटेकर के कॉस्ट्यूम में बाहर आया। इस बीच असली अंडरटेकर ने भी एंट्री ली। उनकी JBL के साथ झड़प के बाद उन्होंने छोटे अंडरटेकर को भी जोरदार चोकस्लैम लगाया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।