द अंडरटेकर (The Undertaker) WWE ही नहीं बल्कि प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। 3 दशकों से भी ज्यादा समय तक निरंतर फैंस का मनोरंजन करते रहना कोई आसान बात नहीं है। इस दौरान उन्होंने काफी संख्या में उपलब्धियां अपने नाम की हैं।
WWE सुपरस्टार्स की औसत लंबाई 6 फुट से अधिक ही होती है, इसलिए छोटे कद के सुपरस्टार्स को सफलता प्राप्त करते कम ही देखा जाता है। लेकिन रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) और डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) ने अपार सफलता प्राप्त करते हुए इस मान्यता को गलत साबित किया है।
ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास के 5 सबसे लंबे मैच
वैसे अंडरटेकर (6 फुट 10 इंच लंबाई) की गिनती WWE के सबसे लंबे सुपरस्टार्स में होती है, लेकिन कंपनी में उनसे भी लंबे रेसलर्स रहे हैं और उनमें से कई के साथ द डेड मैन की भिड़ंत हो चुकी है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 मौकों के बारे में जब अंडरटेकर ने खुद से लंबे सुपरस्टार्स को हराया था।
ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास में अंडरटेकर के 5 सबसे बेकार मैच
अंडरटेकर ने WWE में केन को कई बार हराया हुआ है
WWE में अंडरटेकर और केन का इतिहास बहुत पुराना रहा है। दोनों एक समय पर सबसे खतरनाक टैग टीमों में से एक का हिस्सा हुआ करते थे और साथ में टैग टीम चैंपियन भी बने, दोनों को स्टोरीलाइन के अनुसार उस समय एक-दूसरे का भाई माना जाता था। लेकिन एक ऐसा भी समय आया जब दोनों के बीच दुश्मनी हफ्ते दर हफ्ते गहराती जा रही थी।
अंडरटेकर की लंबाई 6 फुट 10 इंच है, वहीं केन 7 फुट लंबे हैं। दोनों कई बार WWE रिंग में एक-दूसरे की बुरी तरह पिटाई कर चुके हैं, लेकिन उनके सबसे यादगार मुकाबलों में से एक Wrestlemania 14 की भिड़ंत रही। उनके बीच आखिरी सिंगल्स मैच Bragging Rights 2010 में हुआ था, जिसमें केन ने जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने दुश्मनों पर आग से हमला किया
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।