एक समय था जब WWE में प्रो रेसलर्स को सीधे मेन रोस्टर में प्रवेश मिल जाता था, लेकिन पिछले 20 सालों में बहुत कुछ बदल चुका है। अब दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड के मेन रोस्टर में जगह बनाने से पहले परफॉरमेंस सेंटर, डेवेलपमेंटल लीग और उसके बाद कहीं जाकर मेन रोस्टर के सफर की शुरुआत होती है।
इसकी शुरुआत साल 2010 में इसलिए की गई थी, जिससे रेसलर्स को मेन रोस्टर में आने से पहले पता चल सके कि WWE असल में किस तरीके से काम करती है। जो परिस्थितियों के हिसाब से खुद को अच्छे से ढाल लेता है, उसे रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) में सफलता मिलने की ज्यादा संभावना होती है।
ये भी पढ़ें: 7 WWE ड्रीम मैच जिन्हें पूरी दुनिया देखना चाहती है
ऐसे बहुत कम कम NXT सुपरस्टार्स रहे हैं जो मेन रोस्टर में आने के बाद पहले ही साल में चैंपियन बन गए। इसलिए आइए जानते हैं उन 5 बड़े NXT सुपरस्टार्स के बारे में जो अपने मेन रोस्टर के पहले ही साल में चैंपियन बनने में सफल रहे।
ये भी पढ़ें: 4 कपल्स जिन्होंने WWE में साथ काम करते हुए शादी की
स्पेशल मेंशन: रिकोशे (WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन), रॉबर्ट रूड (WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन), कार्मेला (SmackDown विमेंस चैंपियन), शार्लेट (WWE डीवाज़ चैंपियन), पेज (WWE डीवाज़ चैंपियन)
रिडल बने WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
पूर्व UFC स्टार ने साल 2018 में WWE NXT में कदम रखा था। NXT में उनकी अनडिफेटेड स्ट्रीक 5 महीनों से भी ज्यादा समय तक चलती रही थी। इस दौरान उन्होंने पीट डन के साथ मिलकर NXT टैग टीम चैंपियनशिप और 2020 Dusty Rhodes टैग टीम क्लासिक भी जीता।
जून 2019 में उनका मेन रोस्टर डेब्यू हुआ, तभी से संकेत मिलने लगे थे कि रिडल WWE में कुछ बड़ा हासिल करने का सामर्थ्य रखते हैं। 2021 की शुरुआत में उनकी बॉबी लैश्ले के साथ दुश्मनी काफी सुर्खियां बटोर रही थी, आखिरकार वो Elimination Chamber 2021 में लैश्ले को हराकर नए यूएस चैंपियन बने, जो उनकी WWE मेन रोस्टर में पहली चैंपियनशिप भी रही।
ये भी पढ़ें: WWE के 5 रियल लाइफ कपल जो एक-दूसरे के खिलाफ मैच लड़ चुके हैं
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
बेली बनीं Raw विमेंस चैंपियन
मेन रोस्टर में आने से पहले बेली ने 4 साल NXT में बिताए थे, इस दौरान वो NXT विमेंस चैंपियन भी बनीं और 223 दिनों तक उन्हें कोई हरा नहीं पाया था। आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद 22 अगस्त, 2016 को उनका WWE मेन रोस्टर डेब्यू हुआ।
Clash of Champions में साशा बैंक्स और शार्लेट के खिलाफ हार के बाद Royal Rumble में भी वो चैंपियन नहीं बन पाईं। लेकिन 13 फरवरी, 2017 के Raw एपिसोड में उन्होंने साशा बैंक्स की मदद से शार्लेट को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की थी।
फिन बैलर बने सबसे पहले WWE यूनिवर्सल चैंपियन
![सबसे पहले WWE यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/ed688-16147545200541-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/ed688-16147545200541-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/ed688-16147545200541-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/ed688-16147545200541-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/ed688-16147545200541-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/ed688-16147545200541-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/ed688-16147545200541-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/ed688-16147545200541-800.jpg 1920w)
फिन बैलर ने सितंबर 2014 में अपना NXT डेब्यू किया था और 2015 में केविन ओवेंस को हराकर NXT चैंपियन भी बने। NXT में शानदार प्रदर्शन के बाद जुलाई 2016 में उन्हें NXT से Raw रोस्टर का हिस्सा बनाया गया।
मेन रोस्टर में आने के तुरंत बाद उन्हें बड़ा पुश मिलना शुरू हुआ। फेटल-4-वे मैच में ओवेंस, सिजेरो और रुसेव को हराकर यूनिवर्सल टाइटल शॉट हासिल किया। अंततः Summerslam 2016 में सैथ रॉलिंस को हराकर WWE इतिहास के सबसे पहले यूनिवर्सल चैंपियन बने।
केविन ओवेंस बने WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन
केविन ओवेंस ने साल 2014 में NXT में एंट्री ली और उसके कुछ समय बाद ही सैमी जेन को हराकर पहली बार NXT चैंपियन बने। उनका मेन रोस्टर डेब्यू 18 मई, 2015 के Raw एपिसोड में हुआ और आते ही उनकी दुश्मनी उस समय WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रहे जॉन सीना से हुई।
जॉन को हराने में नाकाम रहने के बाद उन्होंने राइबैक को WWE इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल के लिए चैलेंज किया। आखिरकार Night of Champions 2015 में ओवेंस ने राइबैक को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के रूप में WWE में अपनी पहली बेल्ट जीती।
एलेक्सा ब्लिस ने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती
साल 2013 में NXT को जॉइन करने से पहले एलेक्सा ब्लिस को प्रो रेसलिंग का थोड़ा सा भी अनुभव प्राप्त नहीं था। उन्होंने कड़ी मेहनत की लेकिन कभी NXT विमेंस चैंपियन नहीं बन पाईं। जुलाई 2016 में ब्लिस ने अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया।
SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैचों में कई बार असफल रहने के बाद आखिरकार TLC 2016 में बैकी लिंच को हराकर ब्लू ब्रांड की चैंपियन बनीं। ये ब्लिस की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज वो WWE में 5 बार की विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं।