डब्लू डब्लू ई (WWE) के इतिहास में कुल 41 चैंपियनशिप रह चुकी है। कंपनी का पहला टाइटल WWWF यूनाइटेड स्टेट्स टैग टीम चैंपियनशिप थी, जो मार्क लेविन और डॉन कर्टिस ने जीती थी और इसके बाद इस टाइटल को 1967 में हटा दिया गया था।
इसके अलावा हाल ही में 20 मई 2019 को लगभग 2 महीनों पहले WWE ने अपनी नई चैंपियनशिप बेल्ट को प्रस्तुत किया था, जिसका नाम 24/7 टाइटल था। यह बेल्ट WWE यूनिवर्स को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। ज्यादातर सुपरस्टार्स अपने रेसलिंग के मुख्य समय में चैंपियनशिप गोल्ड पर कब्जा करते हैं। इसके बाद भी कई मौकों पर सुपरस्टार्स ने बहुत ज्यादा उम्र होने के बाद भी टाइटल जीता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं WWE के 5 सबसे उम्रदराज चैंपियंस के बारे में।
ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के भाई को पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी
#5 पैट पैटरसन- हार्डकोर चैंपियन (59 साल, 152 दिन)
![पà¥à¤à¤°à¤¸à¤¨ नॠà¤à¥à¤¤à¤¾ था हारà¥à¤¡à¤à¥à¤° à¤à¤¾à¤à¤à¤²](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47747-15641203082263-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47747-15641203082263-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47747-15641203082263-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47747-15641203082263-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47747-15641203082263-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47747-15641203082263-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47747-15641203082263-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47747-15641203082263-800.jpg 1920w)
पैट पैटरसन को आज के रेसलिंग फैंस नहीं जानते होंगे। वह अपने समय में काफी ज्यादा प्रसिद्ध सुपरस्टार माने जाते थे। वह WWE के पहले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे है और इसके अलावा उन्हें हॉल ऑफ फेम के लिए भी चुना गया था।
जून 2000 में जब जैरी ब्रिस्को हार्डकोर टाइटल जीतने के बाद बैकस्टेज जश्न मना रहे थे, तब पैटरसन ने उनपर अटैक करके पिन किया और टाइटल जीत लिया। पैटरसन ने 59 साल की उम्र में हार्डकोर टाइटल जीता था, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने के 21 सालों बाद उन्होंने किसी टाइटल पर कब्जा किया था।
वह चैंपियन बनने के बाद सिर्फ 6 दिनों तक बेल्ट को अपने पास रख सके थे। वह किंग ऑफ द रिंग में अपने हार्डकोर टाइटल को होली स्नीक के खिलाफ हार गए।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 विंस मैकमैहन- ECW चैंपियन (61 साल, 248 दिन)
विंस मैकमैहन WWE के चेयरमैन हैं। वह 2007 में बॉबी लैश्ले को हराकर ECW चैंपियन बन गए थे। इससे कुछ सालों पहले उन्होंने ट्रिपल एच को हराकर WWE टाइटल भी जीता था।
विंस अपने बेटे शेन और उमागा की बहुत ज्यादा मदद से इस टाइटल को 3-ऑन-1 हैंडीकैप मैच में जीते थे। दरअसल, विंस मैकमैहन ने बॉबी लैश्ले को पिन किया था। इस वजह से ECW टाइटल उन्हें दिया गया था।
#3 जैरी ब्रिस्को- 24/7 चैंपियन (72 साल, 302 दिन)
सन 2000 में हार्डकोर टाइटल के लिए पैट पैटरसन ने अपने करीबी दोस्त जैरी ब्रिस्को को धोखा दिया था। रॉ रीयूनियन में ब्रिस्को ने अपना बदला ले लिया था। उनकी टाइटल रेन ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली।
इस चैंपियनशिप जीत के बाद वह 19 सालों बाद WWE में किसी टाइटल को जीतने में सफल रहे। उनके द्वारा टाइटल चेंज टीवी पर नहीं दिखाया गया लेकिन उन्होंने इतिहास के पन्नो में अपना नाम जोड़ लिया है।
ये भी पढ़ें:- Raw और SmackDown की तरह AEW के साप्ताहिक शो की घोषणा हुई
#2 द फैबुलस मूलाह- विमेंस चैंपियनशिप (76 साल, 102 दिन)
द फैबूलस मूलाह को अगर इतिहास की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार न कहा जाए तो यह पूरी तरह से गलत होगा। उन्होंने 1956 में विमेंस टाइटल जीता था और दशकों तक बेल्ट को अपने पास रखा था। वह इसके बाद 1984 में विमेंस चैंपियनशिप को हारी थीं।
1999 में फैबूलस मूलाह ने WWE में वापसी की थी। आइवरी को हराकर मूलाह ने चैंपियनशिप को अपने नाम किया।
#1 पैट पैटरसन- 24/7 टाइटल (78 साल, 184 दिन)
पैट पैटरसन WWE के इतिहास के पहले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन थे। वह सबसे ज्यादा उम्र में हार्डकोर टाइटल जीतने वाले सुपरस्टार थे, इसके साथ ही उन्होंने रॉ रीयूनियन में भी एक रिकॉर्ड बनाया।
पैटरसन ने 24/7 चैंपियन ड्रेक मेवरिक को हराकर चैंपियनशिप जीती। उन्होंने इसके साथ ही द फैबूलस मूलाह के 2 दशकों तक रहे रिकॉर्ड को तोड़ा और WWE के सबसे उम्रदराज चैंपियन बन गए।
ये भी पढ़ें:- भारतीय रेसलर जिंदर महल के बारे में 5 बातें