ऑल एलीट रैसलिंग का पहला पीपीवी डबल और नथिंग समाप्त हो गया है। इस पीपीवी में कई सारे अच्छे और क्वालिटी मैच देखने को मिले। पीपीपी के मेन इवेंट में क्रिस जैरिको ने कैनी ओमेगा को हराया। मैच के बाद जैरिको ने एक छोटा-सा प्रोमो कट किया, इस बीच पूर्व WWE चैंपियन डीन एम्ब्रोज़ ने रिंग में एंट्री की।
उन्होंने वहां क्रिस जैरिको और रैफरी को अपना फिनिशर लगाया, साथ ही कैनी ओमेगा पर भी अटैक किया। पूरे शो में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला सैगमेंट यही था। फैंस डीन को देखकर चौंक गए थे और उन्होंने उस मौके पर डीन को खूब चीयर किया।
डीन एम्ब्रोज़ ने बतौर जॉन मोक्सली बता दिया है कि वह AEW में टॉप रैसलर्स की तरह ही काम करेंगे और भविष्य में AEW को रैसलिंग जगत की टॉप कंपनी बना देंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 विकल्पों के बारे में, जो जॉन मोक्सली AEW में कर सकते हैं।
#5 AEW का फेस बनना
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e041d-15588541689272-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e041d-15588541689272-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e041d-15588541689272-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e041d-15588541689272-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e041d-15588541689272-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e041d-15588541689272-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e041d-15588541689272-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e041d-15588541689272-800.jpg 1920w)
जॉन मोक्सली को कभी भी WWE की ओर से इतना कुछ खास सपोर्ट नहीं मिला। उन्हें WWE ने अच्छा पुश तो दिया लेकिन उन्होंने डीन को कभी भी टॉप स्टार नहीं समझा। शुरुआत से ही माना जा रहा था कि कैनी ओमेगा AEW के फेस होंगे, लेकिन आज उनकी हार से पता चल गया कि वह किसी भी हाल में AEW के फेस नहीं हैं।
ओमेगा AEW के टॉप स्टार तो रहेंगे लेकिन शायद कोडी और टोनी खान ने मिलकर जॉन मोक्सली को कंपनी का फेस बनाने का फैसला किया है। जॉन ने न केवल जैरिको और रैफरी को अटैक किया, बल्कि उन्होंने AEW के टॉप स्टार कैनी ओमेगा की भी धुनाई की। यह दर्शाता है कि जॉन मोक्सली ही कंपनी के फेस सुपरस्टार होने वाले हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 कैनी ओमेगा के साथ फ़्यूड
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/150ed-15588540326232-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/150ed-15588540326232-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/150ed-15588540326232-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/150ed-15588540326232-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/150ed-15588540326232-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/150ed-15588540326232-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/150ed-15588540326232-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/150ed-15588540326232-800.jpg 1920w)
पीपीवी के अंत में साफ हो गया कि जॉन मोक्सली के पहले प्रतिद्वंदी कोई और नहीं बल्कि कैनी ओमेगा ही होने वाले हैं। जैरिको और एडम पेज के बीच AEW चैंपियनशिप के लिए मैच होगा, इसलिए कैनी ओमेगा के लिए कोई प्रतिद्वंदी नहीं है।
कैनी और जॉन के बीच अगले पीपीवी में मैच हो सकता है। इस मैच के विजेता से साफ हो जाएगा कि आखिर दोनों में से कौन AEW का फेस होगा।
#3 जैरिको और एडम पेज के मुकाबले के विजेता के साथ मैच
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2708-15588540910861-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2708-15588540910861-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2708-15588540910861-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2708-15588540910861-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2708-15588540910861-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2708-15588540910861-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2708-15588540910861-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2708-15588540910861-800.jpg 1920w)
क्रिस जैरिको और एडम पेज के बीच मैच बुक होने से साफ पता चल रहा है कि जैरिको ही पहले AEW चैंपियन होंगे। हमने WWE में भी डीन और क्रिस के बीच कई सारे अच्छे मैच देखे हैं।
मोक्सली ने जैरिको पर भी अटैक किया था, जो दर्शाता के कि ओमेगा के साथ फ़्यूड के बाद, वह AEW चैंपियन को चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं।
#2 AEW चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/35430-15588539723509-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/35430-15588539723509-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/35430-15588539723509-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/35430-15588539723509-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/35430-15588539723509-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/35430-15588539723509-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/35430-15588539723509-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/35430-15588539723509-800.jpg 1920w)
क्रिस जैरिको और एडम पेज के मैच के लिए शायद ही कोई फैन रुचि रख रहा होगा। अगर AEW को इस बार की तरह अगले पीपीवी में भी सारी टिकट्स को जल्दी बिकवानी है, तो उन्हें इस मैच में जॉन मोक्सली को भी जोड़ना होगा।
अगले पीपीवी में AEW चैंपियनशिप के लिए मैच शायद मेन इवेंट न हो, क्योंकि इस मैच में सिर्फ एक ही प्रसिद्ध टॉप स्टार है। अगर वह डीन को मैच में डाल देते हैं, यह मैच पक्का मेन इवेंट होगा।
#1 हैंगमैन एडम पेज की जगह AEW चैंपियनशिप मैच में एंट्री
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e2d-15588539988968-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e2d-15588539988968-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e2d-15588539988968-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e2d-15588539988968-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e2d-15588539988968-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e2d-15588539988968-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e2d-15588539988968-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a3e2d-15588539988968-800.jpg 1920w)
AEW में जॉन मोक्सली के पास क्रिएटिव कंट्रोल रहने वाले हैं। वह अपनी मर्जी से प्रोमो कट करने के अलावा भी कई सारी चीज़ें खुद से चुन सकते हैं। वह AEW के टॉप स्टार हैं।
अगर AEW उन्हें क्रिस जैरिको के साथ मैच में डाल देती हैं तो उनकी WWE में पुरानी फ़्यूड ताजा हो जाएगी। यह मैच सच में एक मेन इवेंट की तरह माना जाएगा। फैंस इस मैच को कई सालों तक याद रखेंगे।