5 तरीके जिनसे SmackDown में रोमन रेंस vs डेनियल ब्रायन के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है

WWE SmackDown
WWE SmackDown

रोमन रेंस (Roman Reigns) और डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) के बीच स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिलने वाला है। दोनों सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी जबरदस्त रही हैं और इस मुकाबले में खतरनाक स्टीप्यूलेशन जुड़ी हुई है। दरअसल, अगर डेनियल ब्रायन की हार होती हैं तो उन्हें SmackDown ब्रांड को छोड़ना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना की वापसी के बाद उनसे मैच लड़कर काफी ज्यादा फायदा होग

ऐसे में मैच का काफी महत्व होगा। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि आखिर किस सुपरस्टार की इस मुकाबले जीत हो सकती हैं। साथ ही किस तरह से इसका अंत हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के 5 संभावित अंत पर नजर डालेंगे।

5- SmackDown में जे उसो की इंटरफेरेंस से रोमन रेंस को जीत मिलें

रोमन रेंस के लगभग सभी मैचों में जे उसो की इंटरफेरेंस देखने को मिल जाती हैं। साथ ही इसके चलते रोमन रेंस को जीत मिलती हैं। WrestleMania के अहम मुकाबले में भी जे उसो की इंटरफेरेंस हुई थी और इसके चलते रोमन को अंत में फायदा मिला था। उन्होंने इसके रोमन को जीत मिली थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों रोमन रेंस को डेनियल ब्रायन के खिलाफ WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हार जाना चाहिए

डेनियल ब्रायन के खिलाफ SmackDown में मैच के दौरान रोमन रेंस की मदद करने के लिए जे उसो आ सकते हैं। वो इस दौरान डेनियल ब्रायन का ध्यान भटका सकते हैं। साथ ही रोमन इसका फायदा उठाकर डेनियल ब्रायन को पिन कर सकते हैं। साथ ही अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन कर सकते हैं। इससे डेनियल ब्रायन बाद में एक बार फिर रीमैच की मांग भी कर सकते हैं और स्टोरीलाइन जारी रह सकती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का अंत DQ से हो

रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच मैच का अंत DQ से भी देखने को मिल सकता है। इससे रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर लेंगे। साथ ही डेनियल ब्रायन को SmackDown छोड़कर जाना नहीं पड़ेगा। मैच में जे उसो या सिजेरो की इंटरफेरेंस हो सकती हैं और इसके चलते रेफरी मुकाबले का अंत कर सकते हैं।

इसके अलावा रोमन रेंस किसी हथियार का उपयोग करके भी मैच का अंत कर सकते हैं। इसके साथ ही दोनों सुपरस्टार्स के बीच WrestleMania Backlash के लिए चैंपियनशिप मैच की घोषणा भी देखने को मिल सकती हैं। अगर WWE स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाना चाहता है तो इस तरह एक अंत हो सकता है।

3- डेनियल ब्रायन को क्लीन जीत मिलें

डेनियल ब्रायन एक टॉप बेबीफेस है और फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं। खैर, वो काफी समय से चैंपियन नहीं बने हैं और ऐसे में WWE उन्हें इस बार चैंपियन बना सकता है। SmackDown में कोई भी टाइटल चेंज की उम्मीद नहीं कर रहा है। इसके चलते अगर वो चैंपियन बनते हैं तो फैंस को शॉक मिलेगा।

डेनियल ब्रायन ने पहले भी रोमन रेंस को टैपआउट करने पर मजबूर किया है। ऐसे में एक बार फिर डेनियल ब्रायन अपने फिनिशर यस लॉक में रेंस को फंसा सकते हैं। रोमन रेंस अगर टैपआउट कर देते हैं तो फिर डेनियल ब्रायन नए यूनिवर्सल चैंपियन बन जाएंगे। फैंस को जरूर ही ब्रायन की क्लीन जीत पसंद आएगी।

2- सिजेरो की इंटरफेरेंस से डेनियल ब्रायन की जीत हो

रोमन रेंस को सिजेरो ने पहले चैलेंज किया था और डेनियल ब्रायन ने उनके लिए ही रोमन रेंस से मैच की मांग की थी। इसके बावजूद रोमन रेंस ने पिछले हफ्ते SmackDown में उनकी बेइज्जती कर दी थी और उन्हें टाइटल मैच देने के लिए माना कर दिया था। इसके बाद डेनियल ब्रायन को मौका मिला।

ऐसे में सिजेरो के मन में रोमन रेंस के लिए थोड़ी नफरत बढ़ गई होगी। इसके चलते वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में इंटरफेयर कर सकते हैं। साथ ही सिजेरो यहां रोमन रेंस का ध्यान भटका सकते हैं और इसके चलते डेनियल ब्रायन को जीत सकती हैं। स्टोरीलाइन देखकर लग रहा है कि ऐसा कुछ हो सकता है।

1- रोमन रेंस की क्लीन जीत हो

रोमन रेंस को वापसी के बाद पराजित कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल रहा है। वो किसी भी सुपरस्टार के खिलाफ आसानी से मैच नहीं हारते हैं। रोमन रेंस ने बतौर चैंपियन अच्छा काम किया है। ऐसे में उनकी जीत के सबसे ज्यादा चांस है। वो मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं और उन्हें जीत मिल सकती हैं।

रोमन रेंस ने बड़े-बड़े इवेंट्स में टाइटल को रिटेन किया है। ऐसे में उनकी SmackDown के एपिसोड में हार शायद ही देखने को मिले। रोमन रेंस पूरी तरह मैच में अपना दबदबा बना सकते हैं। साथ ही द ट्राइबल ची ,मैच में जीत के साथ डेनियल ब्रायन का सफर SmackDown से हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने खुद अपना WWE करियर बर्बाद किया