#3 जॉन सीना
![Cena - A 3 time Royal Rumble winner?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/142e6-15429576837758-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/142e6-15429576837758-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/142e6-15429576837758-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/142e6-15429576837758-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/142e6-15429576837758-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/142e6-15429576837758-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/142e6-15429576837758-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/11/142e6-15429576837758-800.jpg 1920w)
काफी सारे फैंस जॉन सीना को रॉयल रम्बल 2019 को जीतते हुए नहीं देखना चाहते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है। इस समय WWE के अंदर ड्रू मैकइन्टायर, सैथ रॉलिंस और फिन बैलर जैसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें रॉयल रम्बल जीतना चाहिए लेकिन सीना के पास भी एक कारण है।
फैंस भले ही सीना को पसंद करे या न करे लेकिन यह तो मानना होगा की सीना को हमेशा फैंस की तरफ से रिएक्शन मिलता है। पिछले कुछ सालों से WWE ने रैसलमेनिया को खास बनाने के लिए कुछ भी नहीं किया है और सीना एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
वह काफी अच्छे प्रोमोज देते हैं और किसी भी इवेंट को शानदार बना सकते हैं। काफी समय से हमने सीना को कंपनी के अंदर नहीं देखा है लेकिन रॉयल रम्बल में वह अपनी वापसी करके मेंस रॉयल रम्बल जीत सकते हैं।