WWE SummerSlam में धमाकेदार जीत के बाद 5 सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस के अगले प्रतिद्वंदी हो सकते हैं

WWE SummerSlam में जीत के बाद रोमन रेंस के लिए 5 प्रतिद्वंदी
WWE SummerSlam में जीत के बाद रोमन रेंस के लिए 5 प्रतिद्वंदी

WWE के 4 सबसे बड़े इवेंट्स में से किसी एक के भी आयोजन के बाद अक्सर नई स्टोरीलाइंस की शुरुआत होती है और समरस्लैम (SummerSlam) 2021 के समापन के बाद भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। पीपीवी में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley), रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ (The Usos) ही वो सुपरस्टार्स रहे जिन्होंने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है।

SummerSlam के मेन इवेंट में ट्राइबल चीफ ने जॉन सीना को हराकर अपने शानदार WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के सफर को जारी रखा है। इससे ये भी सुनिश्चित हो चला है कि रोमन अब जॉन के 380 दिनों तक WWE चैंपियन बने रहने के रिकॉर्ड से आगे निकलने वाले हैं।

मैच में जीत रेंस को मिली, लेकिन इसके बाद ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने वापसी कर सभी को चौंका दिया है। अगले हफ्तों में दोनों के आमने-सामने आने की संभावनाएं हैं, लेकिन अभी तक दोनों को लेकर कुछ ऑफिशियल नहीं हुआ है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं रोमन रेंस के अगले 5 संभावित दुश्मनों के बारे में।

WWE सुपरस्टार फिन बैलर

फिन बैलर ने करीब 2 साल NXT में काम करने के बाद 16 जुलाई के SmackDown एपिसोड में WWE मेन रोस्टर में वापसी की थी। उसके बाद उन्होंने WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को चैलेंज किया था, जिसे रेंस ने स्वीकार भी किया। मैच होने से पहले दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट होना था, लेकिन बैरन कॉर्बिन के दखल के कारण बैलर साइन नहीं कर पाए।

मौके का फायदा उठाकर जॉन सीना ने कॉन्ट्रैक्ट पर अपने साइन कर दिए थे। बैलर की मेन रोस्टर में वापसी ने ये संकेत भी दिए थे कि WWE जल्द ही उन्हें बड़ा पुश देने वाली है। SummerSlam में बैलर चाहे चैंपियन को चैलेंज नहीं कर पाए हों, लेकिन रेंस द्वारा अपनी चुनौती को स्वीकार करने का हवाला देकर बैलर दोबारा यूनिवर्सल टाइटल शॉट मिलने का दावा कर सकते हैं।

ऐज

ऐज ने इस साल Royal Rumble मैच जीतने के बाद WrestleMania 37 के लिए रोमन रेंस को WWE यूनिवर्सल टाइटल के लिए चुनौती दी थी। मगर बाद में डेनियल ब्रायन के आने से WrestleMania का मैच ट्रिपल थ्रेट बन गया था। उसके बाद उनकी सैथ रॉलिंस से दुश्मनी शुरू हुई, जिसने SummerSlam में मैच का रूप लिया और मैच में ऐज जीत दर्ज करने में सफल रहे।

SummerSlam के बिल्ड-अप में रॉलिंस ने कहा था कि अगर वो चैंपियन नहीं बन पाए तो ऐज को भी ऐसा नहीं करने देंगे। लेकिन SummerSlam में ऐज की जीत के बाद ऐसा प्रतीत होने लगा है कि उन्हें जल्द ही रेंस के खिलाफ दोबारा टाइटल शॉट मिल सकता है।

बिग ई

WWE में मिस्टर Money in the Bank बिग ई
WWE में मिस्टर Money in the Bank बिग ई

बिग ई कुछ समय पहले ही मिस्टर Money in the Bank बने हैं। हालांकि इसके बाद बैरन कॉर्बिन ने उनकी मुश्किलें बढ़ाते हुए ब्रीफ़केस को चुरा लिया था और वो वापस देने को तैयार नहीं थे। हालांकि अब बिग ई ने SummerSlam में कॉर्बिन को हराते हुए दोबारा से अपना ब्रीफ़केस हासिल कर लिया है। चूंकि वो अभी SmackDown रोस्टर में शामिल हैं और ब्रीफ़केस को कभी भी कैशइन कर सकते हैं, इसलिए भविष्य में उनका रोमन रेंस के खिलाफ खड़े होना भी फिलहाल तय नजर आ रहा है।

सैथ रॉलिंस

WWE Draft 2020 में सैथ रॉलिंस को Raw से SmackDown में भेज दिया गया था। रोमन रेंस पहले से ब्लू ब्रांड में थे, इसलिए कयास लगाए जाने लगे थे कि द शील्ड के दोनों पूर्व मेंबर्स जल्द ही आमने-सामने आ सकते हैं। अभी तक कई बार दोनों की भिड़ंत होने के संकेत मिल चुके हैं, लेकिन रिंग में एक-दूसरे के खिलाफ नहीं उतरे हैं।

फैंस पिछले एक साल से रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस फ्यूड का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन WWE इसके लिए लोगों को उम्मीद से ज्यादा इंतज़ार करवा रही है। हील रेंस और बेबीफेस रॉलिंस की स्टोरीलाइन उनकी 2014-2015 की फ्यूड से बिल्कुल उल्टी होगी, जो WWE यूनिवर्स में तहलका मचा सकती है।

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर द्वारा SummerSlam में वापसी कर WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को कन्फ्रंट करना स्पष्ट संकेत दे रहा है कि रेंस के अगले चैलेंजर वो ही होंगे। लेकिन हमने आपको पहले भी बताया कि अभी WWE की ओर से कुछ ऑफिशियल नहीं हुआ है, इसलिए लैसनर को भी अभी विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी सत्य है कि पॉल हेमन भी अब रेंस और लैसनर के बीच फंस चुके हैं। लैसनर के साथ उनके संबंध गहरे हैं, उस वजह से आने वाले हफ्तों में हेमन, रेंस को धोखा दे सकते हैं। खैर हेमन धोखा दें या ना दें मगर रेंस vs लैसनर फ्यूड में वो बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

Quick Links