WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) अपनी वापसी के बाद से ही स्मैकडाउन (SmackDown) पर अपना प्रभुत्व कायम किए हुए हैं। पेबैक (Payback) 2020 में उन्होंने टाइटल अपने नाम किया था और अब चैंपियन रहते वो 250 दिन के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं।हाल ही में रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) में उन्होंने सिजेरो (Cesaro) को हराकर एक बार फिर अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। अब WWE ने अपने अगले पीपीवी हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) की पुष्टि कर दी है, जिसके आयोजन में अभी करीब 1 महीना बाकी है।ये भी पढ़ें: 5 धमाकेदार मैच जो WWE फैंस को साल 2021 में देखने को मिल सकते हैंअब सवाल है कि WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का अगला चैलेंजर कौन हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 5 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जिनसे Hell in a Cell पीपीवी में रोमन रेंस का मैच हो सकता है।ये भी पढ़ें: द अंडरटेकर के WWE में 4 सबसे यादगार Hell in a Cell मुकाबलेWWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस vs जिमी उसोHell in a Cell 2020: Jey Uso vs Roman Reigns. Hell in a Cell 2021: Jimmy Uso vs Roman Reigns. It just makes sense. pic.twitter.com/AO0xnRDJAz— Fiending For Followers ‼️ (@Fiend4FolIows) May 17, 2021पिछले साल रोमन रेंस और जे उसो का Hell in a Cell 'आई क्विट' मैच यादगार रहा था। दोनों रियल लाइफ कज़िन ब्रदर्स के बीच स्टोरीलाइन शानदार रही, जिसने रेंस के ट्राइबल चीफ किरदार को दिलचस्प बनाने में अहम भूमिका निभाई। उसी मैच में रेंस द्वारा अपने भाई जिमी उसो पर गिलोटीन चोक लगता देख जे उसो को मजबूरन 'आई क्विट' कहना पड़ा था।Jimmy Uso has been back for a week and is already stressing out Roman 😭😭 pic.twitter.com/paM8PP6mmm— A.W💎#FreePalestine 🇵🇸 (@AWV23) May 15, 2021अब उसके करीब 7 महीने बाद जिमी वापसी कर चुके हैं, जो रेंस को अपना ट्राइबल चीफ मानने को तैयार नहीं हैं। संभव है कि रेंस, जिमी को उनकी हकरतों का सबक सिखाने की कोशिश कर सकते हैं। जिस तरह उन्होंने जे उसो को Hell in a Cell मैच में सबक सिखाया था, वही हालत वो जिमी की भी कर सकते हैं।ये भी पढ़ें: 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद बेईमानी से हराया हैWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।