5 बड़े पीपीवी जिन्हें WWE को वापस लाना चाहिए

हाल ही में जो भी WWE के पीपीवी हो रहे हैं वो बहुत ही अच्छे हो रहे हैं। ठंडरडोम पर जो भी पीपीवी अभी तक हुए है सभी सफल रहे हैं। कुछ खास स्टोरी और मैचों की वजह से कंपनी को फायदा मिल रहा है। WWE का आने वाला पीपीवी हैल इन ए सैल होगा। इसमें भी कुछ मजेदार होने की पूरी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: 6 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई

एक्सट्रीम रूल्स और TLC को लेकर भी यही कहा जा सकता है। WWE के कई बड़े इवेंट्स पहले काफी हिट हो चुके हैं। या तो स्टोरी की वजह से या फिर किसी सरप्राइज की वजह से हमेशा ये यादगार रहे हैं। कुछ पीपीवी की जगह पर किसी और पीपीवी ने अब जगह बना ली है। NXT में ये चीज देखने को मिली है। कुछ पुराने पीपीवी को कंपनी भूल गई है। ये पीपीवी ऐसे थे जो बहुत ही खास हुए थे। मेन रोस्टर में इन पीपीवी को दोबारा अब फैंस के लिए कंपनी को लाना चाहिए। तो आइए जानते हैं WWE को किन पांच पीपीवी को दोबारा वापस लाना चाहिए।

WWE वन नाइट ऑनली (यूके बेस्ड पीपीवी)

Enter caption

इस पीपीवी के बारे में ज्यादा WWE फैंस को नहीं पता होगा। साल 2000 में यूके में कुछ पीपीवी हुए थे इसके बाद कोई पीपीवी नहीं देखने को मिला था। ये पीपीवी बहुत ही खास रहे थे। WWE को अब इस पीपीवी को दोबारा वापस लाना चाहिए। क्योंकि ये पीपीवी बहुत ही खास है। समरस्लैम 1992 में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। WWE ब्रिटिश फैनबेस के लिए ये पीपीवी बहुत ही खास रहेगा। अगर इस पीपीवी को कलेंडर में जोड़ दिया तो मजा आ जाएगा। वन नाइट ऑनली इसका नाम है और साल 1997 में अंतिम बार इसका आयोजन हुआ था। कंपनी को इस इवेंट के बारे में सोचना चाहिए और वापस लाना चाहिए। इस समय WWE चैंपियन मैकइंटायर है। और वो वहां जाएंगे तो जबरदस्त रिएक्शन उन्हें मिलेगा।

WWE नो मर्सी

Enter caption

समरस्लैम और सर्वाइवर सीरीज के बीच में इस पीपीवी ने अपनी खास जगह बनाई थी। ये WWE का खास शो है जिसके ऊपर सभी की नजरें है। अब इसकी जगह अक्टूबर में हैल इऩ ए सैल ने ले ली है। नो मर्सी एक ऐसा पीपीवी है जिसमें ज्यादा स्टोरीलाइन पर काम नहीं होता है लेकिन यहां से आगे के लिए रास्ता बहुत अच्छा होता है। देखा जाए तो ये कंपनी का बी पीपीवी है। WWE इतिहास में नो मर्सी के सम्मानित पीपीवी है। इस पीवीवी में आजतक बहुत बड़े मैच देखने को मिले है। अंडरटेकर VS लैसनर, जॉन सीना VS रोमन रेंस जैसे बड़े मैच इस पीवीवी में हुए है। अक्टूबर माह का ये सबसे खास पीपीवी है। WWE को इस पीपीवी को अब वापस लाकर अपने कलेंडर में जोड़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?

WWE सायबर संडे

Enter caption

WWE ने अब सोशल मीडिया और टैक्नॉलॉजी पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है। और WWE सायबर संडे पीपीवी ना होना एक चौंकाने वाली चीज है। WWE प्रोडक्ट पर हमेशा फैंस का ध्यान रहता है। वोकल पर ज्यादा ध्यान फैंस देते हैं। इस तरह के इवेंट पर कंपनी को अब काम करना चाहिए। WWE कलेंडर में इस तरह के पीपीवी को शामिल कर फैंस अपनी उत्सुकता दिखा सकते हैं। साल 2008 के बाद से इस पीपीवी का आयोजन नहीं हुआ है। इस पीपीवी में हमेशा कुछ ना कुछ मैचों में शर्त रहती है। दिसंबर के स्लॉट में ये पीपीवी सबसे बेस्ट है। TLC से अच्छा इस पीपीवी को माना जाता है।

WWE किंग ऑफ द रिंग

Enter caption

पिछले कुछ सालों से किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट ने WWE फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। इसकी वजह स्टोन कोल्ड, ट्रिपल एच जैसे दिग्गज मिले हैंं। इस पीपीवी में कुछ फन WWE फैंस को मिलता है। पिछले साल किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट हुआ था, जिसका फायदा कंपनी को मिला था। रॉ और स्मैकडाउन में शानदार मैच देखने को मिले थे। कंपनी अब किंग ऑफ द रिंग को बड़ी चीज बना सकती है। ये प्रोडक्ट कंपनी के लिए अच्छा है। इसे अब पीपीवी में कंपनी को बदल देना चाहिए। इसका इतिहास भी सबसे शानदार रहा है। टूर्नामेंट से ज्यादा इवेंट्स फैंस को याद रहते हैं। किंग ऑफ द रिंग काफी इंटरटेनिंग शो होता है। इस पीपीवी को अब WWE को यहां लाना चाहिए।

WWE एवोल्यूशन

इस पीपीवी को दोबारा कराने की मांग लगातार उठ रही है। साल 2018 में विमेंस का ये पीपीवी हुआ था।इस पीपीवी को बहुत सफलता मिली थी। स्टोरीलाइन और एक्शन से भरपूर ये शो रहा था।अब WWE को दोबारा इस पीपीवी को लाना चाहिए। रॉ, स्मैकडाउन और NXT का विमेंस डिवीजन अब बहुत खास हो गया है। बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी अभी ऑफ टीवी है तो इनकी वापसी कराने के लिए इस पीपीवी को कराना चाहिए। खासतौर पर रेसमलेनिया से पहले ये पीपीवी होना चाहिए। इस पीपीवी की वजह से ही रेसमलेनिया में विमेंस का मेन इवेंट हुआ था।एवोल्यूशन 2 का आयोजन अब WWE को जल्द से जल्द कराना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now