हाल ही में जो भी WWE के पीपीवी हो रहे हैं वो बहुत ही अच्छे हो रहे हैं। ठंडरडोम पर जो भी पीपीवी अभी तक हुए है सभी सफल रहे हैं। कुछ खास स्टोरी और मैचों की वजह से कंपनी को फायदा मिल रहा है। WWE का आने वाला पीपीवी हैल इन ए सैल होगा। इसमें भी कुछ मजेदार होने की पूरी उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: 6 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई
एक्सट्रीम रूल्स और TLC को लेकर भी यही कहा जा सकता है। WWE के कई बड़े इवेंट्स पहले काफी हिट हो चुके हैं। या तो स्टोरी की वजह से या फिर किसी सरप्राइज की वजह से हमेशा ये यादगार रहे हैं। कुछ पीपीवी की जगह पर किसी और पीपीवी ने अब जगह बना ली है। NXT में ये चीज देखने को मिली है। कुछ पुराने पीपीवी को कंपनी भूल गई है। ये पीपीवी ऐसे थे जो बहुत ही खास हुए थे। मेन रोस्टर में इन पीपीवी को दोबारा अब फैंस के लिए कंपनी को लाना चाहिए। तो आइए जानते हैं WWE को किन पांच पीपीवी को दोबारा वापस लाना चाहिए।
WWE वन नाइट ऑनली (यूके बेस्ड पीपीवी)
इस पीपीवी के बारे में ज्यादा WWE फैंस को नहीं पता होगा। साल 2000 में यूके में कुछ पीपीवी हुए थे इसके बाद कोई पीपीवी नहीं देखने को मिला था। ये पीपीवी बहुत ही खास रहे थे। WWE को अब इस पीपीवी को दोबारा वापस लाना चाहिए। क्योंकि ये पीपीवी बहुत ही खास है। समरस्लैम 1992 में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। WWE ब्रिटिश फैनबेस के लिए ये पीपीवी बहुत ही खास रहेगा। अगर इस पीपीवी को कलेंडर में जोड़ दिया तो मजा आ जाएगा। वन नाइट ऑनली इसका नाम है और साल 1997 में अंतिम बार इसका आयोजन हुआ था। कंपनी को इस इवेंट के बारे में सोचना चाहिए और वापस लाना चाहिए। इस समय WWE चैंपियन मैकइंटायर है। और वो वहां जाएंगे तो जबरदस्त रिएक्शन उन्हें मिलेगा।
WWE नो मर्सी
समरस्लैम और सर्वाइवर सीरीज के बीच में इस पीपीवी ने अपनी खास जगह बनाई थी। ये WWE का खास शो है जिसके ऊपर सभी की नजरें है। अब इसकी जगह अक्टूबर में हैल इऩ ए सैल ने ले ली है। नो मर्सी एक ऐसा पीपीवी है जिसमें ज्यादा स्टोरीलाइन पर काम नहीं होता है लेकिन यहां से आगे के लिए रास्ता बहुत अच्छा होता है। देखा जाए तो ये कंपनी का बी पीपीवी है। WWE इतिहास में नो मर्सी के सम्मानित पीपीवी है। इस पीवीवी में आजतक बहुत बड़े मैच देखने को मिले है। अंडरटेकर VS लैसनर, जॉन सीना VS रोमन रेंस जैसे बड़े मैच इस पीवीवी में हुए है। अक्टूबर माह का ये सबसे खास पीपीवी है। WWE को इस पीपीवी को अब वापस लाकर अपने कलेंडर में जोड़ना चाहिए।