WWE WrestleMania 37 में एजे स्टाइल्स (AJ Styles) ने ग्रैंड स्लैम चैंपियनशिप जीतने के बाद इतिहास रच दिया। WrestleMania 37 के नाईट 1 में एजे स्टाइल्स ने ओमोस (Omos) के साथ मिलकर Raw टैग टीम चैंपियनशिप जीती।
द न्यू डे पर स्टाइल्स और ओमोस की ऐतिहासिक जीत से कई रिकॉर्ड बने। 2016 में WWE में डेब्यू करने के बाद, एजे स्टाइल्स 5 साल के भीतर ही ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन गए। हाल के सालों में यह किसी WWE सुपरस्टार द्वारा डेब्यू के बाद सबसे कम समय में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड में से एक है।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे, पांच WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो WWE में सबसे कम समय में ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने में कामयाब रहे।
#5. WWE SmackDown स्टार बेली को ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने में सिर्फ 1300 दिन लगे

वर्ष 2020 WWE SmackDown सुपरस्टार बेली के लिए अविश्वसनीय रहा था। पूर्व NXT महिला चैंपियन बेली ने SmackDown की शीर्ष महिला सुपरस्टार के रूप में अपनी जगह बनाई और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन के रूप में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की।
बेली WWE में असुका के बाद एकमात्र महिला सुपरस्टार हैं, जोकि ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं। 2015 में, बेली ने NXT विमेंस चैम्पियनशिप जीतने के साथ ही WWE में अपना पहला खिताब जीता था और बाद में वह Raw विमेंस चैंपियनशिप जीतने में भी कामयाब रही।
साशा बैंक्स के साथ पूर्व में दो बार की WWE महिला टैग टीम चैंपियन, बेली, NXT विमेंस टाइटल जीतने के चार साल से भी कम समय बाद, WWE की पहली विमेंस ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनीं। साथ ही दो बार की WWE SmackDown विमेंस चैंपियन बेली WWE की पहली महिला ट्रिपल क्राउन चैंपियन भी हैं।
अपने WWE करियर के शुरुआती दौर में बेली को एक बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में काफी लोकप्रियता मिली। लेकिन बेली SmackDown में अपने हालिया हील रन की वजह से भी काफी लोकप्रिय हुई हैं। बेली ने अपने अपने शानदार रेसलिंग कौशल के दम पर खुद को WWE में सबसे लोकप्रिय महिला सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए
#4. एडी गुरेरो मात्र 1259 दिनों में WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने थे

एडी गुरेरो को WWE के इतिहास में सबसे कुशल, बेहतरीन और लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। एडी गूरेरो को WWE फैंस बहुत पसंद करते थे।
पूर्व WWE चैंपियन, एडी गुरेरो को WWE में अपार सफलता और लोकप्रियता हासिल हुई। वह दो बार के यूरोपियन चैंपियन, एक बार के यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन और दो बार का इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे। एडी गुरेरो चार बार के WWE टैग टीम चैंपियन भी हैं, और WWE के इतिहास में 11 वें ट्रिपल क्राउन चैंपियन हैं।
#3. WWE हॉल ऑफ फेमर केन भी एक ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं

केन ने WWE में लगभग दो दशकों तक खुद को शीर्ष सुपरस्टार्स में से एक बनाए रखा। 1995 में जब केन ने अपना WWE डेब्यू किया। लेकिन WWE में केन को 1997 के बाद से काफी लोकप्रियता मिली।
केन ने WWE के साथ नौ अलग-अलग चैंपियनशिप जीती। और वह WWE में तीसरे ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने। केवल दो मौकों पर WWE विश्व चैंपियनशिप जीतने के बावजूद, केन WWE के इतिहास में ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्होंने WWE टाइटल, WWE वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल और ECW टाइटल जीता है। वह 9 बार के WWE टैग टीम चैंपियन भी है।
यह भी पढ़ें: 6 कारण क्यों केन WWE के सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक हैं
#2. कर्ट एंगल WWE में ग्रैंड स्लैम विजेताओं में से एक

कर्ट एंगल WWE, न्यू जापान प्रो रेसलिंग के साथ ही कई अन्य रेसलिंग कम्पनी या लीगों में प्रतिस्पर्धा करने वाले इतिहास के दुर्लभ सुपरस्टारों में से एक है।
WWE में डेब्यू के साथ ही WWE प्रशंसकों को कर्ट एंगल ने की यादगार पल दिए। WWE में अपने करियर की शुरुआत के साथ ही कर्ट एंगल WWE में शीर्ष सुपरस्टार्स में से एक रहे। चार बार के WWE चैंपियन, कर्ट एंगल पांचवीं बार WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने। लेकिन उनकी उपलब्धि के बारे में आश्चर्य की बात यह है कि उन्होंने कितनी जल्दी ऐसा किया।
वर्ष 2000 में यूरोपियन चैम्पियनशिप जीतने के बाद, मात्र 966 दिनों के भीतर कर्ट एंगल WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन गये।
#1. क्रिस जैरिको सबसे तेज WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने वाले सुपरस्टार हैं

क्रिस जैरिको रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने जाते हैं, चाहे वो WWE या AEW के साथ हों। WWE में अपने करियर की शुरुआत के साथ ही क्रिस जैरिको ने बहुत कम समय में WWE के शीर्ष सुपरस्टार्स में अपनी जगह बनाई।
क्रिस जैरिको WWE में सबसे तेज ग्रैंड स्लैम चैंपियनशिप जीतने वाले रेसलर है। क्रिस जैरिको को अपने अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर में WWE के साथ-साथ हर जगह काफी लोकप्रियता मिली। वह WWE के साथ-साथ WCW, NJPW, और यहां तक कि AEW में भी काफी लोकप्रिय रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रिपल एच का बड़ा खुलासा, बताया रिटायर होने से पहले किस WWE सुपरस्टार का सामना करना चाहते हैं