RAW का अगला एपिसोड धमाकेदार रहने वाला है। दरअसल, अगले एपिसोड में कई सारे दिग्गज नजर आएंगे। WWE इसे RAW लैजेंड्स नाईट नाम से एडवर्टाइज कर रहा है। हर कोई इसके लिए उत्साहित है। WWE ने कुछ हफ्ते पहले इसकी घोषणा की थी और इसके बाद कई सारे दिग्गजों के नाम शो के लिए सामने आ गए हैं।RAW के इस खास एपिसोड में WWE चैंपियनशिप मैच होगा और कई सारी स्टोरीलाइन आगे बढ़ते हुए नजर आने वाली हैं। पिछले हफ्ते WWE ने RAW के एपिसोड से थोड़ा निराश किया था। इसके चलते उम्मीद है कि WWE जरूर ही अपने इस शो को रोचक बनाएगा। ये 2021 में RAW का पहला एपिसोड रहने वाला है।Are You Guys Excited For ASpecial Edition of #WWERAW?These 2 Including Many MoreWill Be Attending This Episode.The Other Stars Include:Kurt AngleBig ShowThe BoogeymanCarlitoAlicia FoxMark HenryMelinaSgt. SlaughterTorrie WilsonMickie JamesTeddy LongAnd Many More! pic.twitter.com/DkB34IoCyM— The New Era (@ConnectWWE) January 3, 2021ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस का WWE में विलन बनने के बाद अबतक का सफर और 2 चीजें जो वो आगे कर सकते हैं WWE जरूर हमेशा ही तरह खास एपिसोड्स को यादगार बनाना चाहेगा। इसके चलते शो के दौरान कुछ बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। सरप्राइज और शॉक्स से जरूर ही शो देखने लायक बनेगा। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो RAW के एपिसोड में हो सकती हैं।5- RAW में द फीन्ड की अलग रूप में वापसी हो"The Fiend is GONE." - @RandyOrton #WWERaw pic.twitter.com/JycArnZb3b— WWE on FOX (@WWEonFOX) December 29, 2020RAW का अगला एपिसोड खास होगा और ये साल का पहला शो भी रहने वाला है। ऐसे में WWE यहां एक बड़ा सरप्राइज दे सकता है। TLC में रैंडी ऑर्टन ने द फीन्ड को जला दिया था। इसके बाद से ही द फीन्ड नजर नहीं आए हैं। ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के दुश्मन को लगी खतरनाक चोट, बड़े चैंपियनशिप मैच का ऐलान, WWE को मिला दूसरा ब्रॉक लैसनर? हर किसी का मानना है कि द फीन्ड एक नए और खतरनाक लुक के साथ वापसी कर सकते हैं। ऐसे में साल के पहले ही एपिसोड में ही WWE अपने फैंस को सरप्राइज कर सकते हैं। द फीन्ड एंट्री करते हुए एलेक्सा ब्लिस को बचा सकते हैं वहीं ऑर्टन पर जबरदस्त तरीके से हमला कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं