WWE फैंस के बीच ऑन स्क्रीन और रियल लाइफ कपल्स दोनों ही काफी प्रसिद्ध है। आज के समय में हर एक रेसलिंग फैन सोशल मीडिया पर सुपरस्टार्स को फॉलो करता है और इस वजह से वो टीवी स्क्रीन के अलावा उनके असल जीवन से भी परिचित रहता है।WWE में कई सरे कपल्स रहे हैं और कंपनी कभी भी असल जीवन के रिलेशनशिप्स को टीवी पर लाने से नहीं घबराता है। हर एक WWE स्टार अपने साथी को टॉप पर देखना चाहता है और ऐसे में कई ऐसे मौके आए हैं जब वो दोनों ही स्टार्स अपने डिवीजन के टॉप पर रहे हैं। ऐसा कुछ कम मौकों पर हुआ है लेकिन इस चीज़ ने कई सरे फैंस का ध्यान खींचा।This had me heartbroken. He’s been working so hard and has dedicated so much to this, full of passion and love for the business and they just take his title away like that. Brock may be universal champion, but Seth Rollins is #stillmychampion along side Becky lynch! pic.twitter.com/apqdgFlfCM— Celi 💙 (@lasskicker130) July 15, 2019इसलिए हम बात करने वाले हैं असल जीवन के 5 बड़े WWE कपल्स के बारे में जो एक ही समय पर चैंपियंस रहे हैं।5- WWE स्टार सैथ रॉलिंस और बैकी लिंचCongratulations to RAW Women's Champion Becky Lynch and Universal Champion Seth Rollins who just announced their engagement! pic.twitter.com/Erb0b8XF0U— Pro Wrestling Roundup (@PWRoundup) August 23, 2019पिछले साल ही बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस ने घोषणा करके बताया था कि दोनों रिलेशनशिप में है। इसी दौरान दोनों के पास Raw की टॉप टाइटल भी थी। दरअसल, सैथ रॉलिंस ने रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को पराजित किया था वहीं बैकी लिंच रेसलमेनिया के मेन इवेंट में डबल विमेंस चैंपियन बनी थी।साथ ही एक्सट्रीम रूल्स 2019 में दोनों बतौर चैंपियन एक-साथ नजर भी आए थे। उन्होंने वहां अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड भी किया था। एक ही समय पर दोनों स्टार्स चैंपियन थे और WWE ने उन्हें काफी अच्छे तरीके से यूज किया। खैर, उनकी जोड़ी कुछ ही समय तक साथ रही। जल्द ही इस कपल के घर एक नया मेहमान आने वाला है और भविष्य में भी दोनों स्टार्स WWE में साथ नजर आ सकते हैं। ये भी पढ़ें:- 6 WWE स्टार्स जिनके पास अपनी स्टोरीलाइन्स बनाने की आजादी है