रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 के पहले दिन शो के मेन इवेंट में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) vs साशा बैंक्स (Sasha Banks) के बीच SmackDown विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। आपको बता दें, WrestleMania के इतिहास में यह केवल दूसरा मौका है जब विमेंस स्टार्स ने इस शो को मेन इवेंट किया हो। इससे पहले WrestleMania 35 में बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी शो को मेन इवेंट करते हुए इतिहास रच चुकी हैं।ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों बॉबी लैश्ले ने WrestleMania 37 में ड्रू मैकइंटायर को हराकर WWE चैंपियनशिप रिटेन की.@BiancaBelairWWE has SHOCKED THE WORLD!#WrestleMania #ESTofWWE #SmackDown #WomensTitle pic.twitter.com/q4GoQ3ixCm— WWE (@WWE) April 11, 2021आपको बता दें, इस मैच के दौरान बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिली और मैच के दौरान ये दोनों ही सुपरस्टार्स एक-दूसरे पर भारी पड़ रहे थे। हालांकि, आखिर में बियांका, साशा को हराते हुए नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों बियांका ब्लेयर WrestleMania 37 में साशा बैंक्स को हराकर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनीं।5- बियांका ब्लेयर को फैंस के सामने उनका WrestleMania मोमेंट देने के लिएबियांका ब्लेयरइस साल शोज ऑफ शोज के दौरान फैंस की वापसी देखने को मिली और लंबे समय बाद एरीना में लाइव ऑडियंस की वापसी होना ऐतिहासिक पल था। WWE के पास बियांका को SmackDown विमेंस चैंपियन बनाने के लिए इससे अच्छी जगह नहीं हो सकती थी।ये भी पढ़ें:- ड्रू मैकइंटायर की WrestleMania में हार से भड़के फैंस, ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं देकर WWE के ऊपर निकाला गुस्सा.@BiancaBelairWWE's time is now!!#WrestleMania pic.twitter.com/n0kV0Zwuft— WWE (@WWE) April 11, 2021आपको बता दें, WWE बियांका को भविष्य के स्टार के रूप में देख रही हैं और शायद यही कारण है कि इस ग्रैंडेस्ट स्टेज पर उन्होंने बियांका ब्लेयर को नया SmackDown विमेंस चैंपियन बनाने का फैसला किया ताकि उन्हें उनका WrestleMania मोमेंट मिल सके। यह देखना रोचक होगा कि बियांका ब्लेयर SmackDown विमेंस चैंपियन के रूप में उम्मीदों पर कितनी खरी उतर पाती हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।