Wrestlemania 35: इन 5 कारणों से फिन बैलर किसी अन्य सुपरस्टार से कहीं अधिक सुर्खियां बटोर सकते हैं

finn balor

4) रोमन रेंस बनाम ड्रू मैकइंटायर मैच में दखल दे सकते हैं फिन बैलर

drew mcintyre and roman reigns

हालांकि अभी ड्रू मैकइंटायर बनाम रोमन रेंस मैच की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। परन्तु कुछ ही दिनों में इस मैच की पुष्टि होने वाली है, यह तय है।

जबसे रोमन रेंस ने ल्यूकीमिया के उपचार से वापसी की है, तबसे ही रोमन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रैसलमेनिया 35 के लिए ड्रू मैकइंटायर पहले ही 'द बिग डॉग' को चुनौती दे चुके हैं। अब बस इंतज़ार है तो सिर्फ रोमन रेंस द्वारा चुनौती स्वीकारने का।

रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर दोनों ही WWE के लिए बहुत खास सुपरस्टार्स हैं। इसीलिए इस मैच का क्लीन रिज़ल्ट निकले, इसकी संभावनाएं बहुत कम हैं।

फिन बैलर यदि इस मैच में दखल देते हुए रोमन रेंस की हार का कारण बनते हैं। तो स्टोरीलाइन कुछ उस दिशा में चली जाएगी, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें: WWE फैंस द्वारा अभी भी सीएम पंक को चीयर करने के 3 बड़े कारण

Quick Links