साल 2021 के पहले रॉ (RAW) के एपिसोड का अंत हो गया है। WWE ने मेन इवेंट में कीथ ली (Keith Lee) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के बीच एक जबरदस्त मैच बुक किया था। इस मैच में कीथ ली ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था लेकिन अंत में जाकर ड्रू मैकइंटायर ने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। मैच के बाद मैकइंटायर प्रोमो कट करने वाले थे।इस दौरान अचानक से गोल्डबर्ग की थीम सॉन्ग बजा और इस दिग्गज ने एंट्री की। हर किसी के लिए ये चौंकाने वाली चीज़ थी। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। गोल्डबर्ग ने रिंग में आकर ड्रू मैकइंटायर को लेकर प्रोमो कट किया। उन्होंने यहां मैकइंटायर का मजाक बनाया। साथ ही Royal Rumble के लिए उन्हें बड़ी चुनौती दी।Goldberg is confused,Roman Reigns isn’t that tall! pic.twitter.com/un8msYPM8l— Cameron Huff (@Cameron_611) January 5, 2021ये भी पढ़ें:- WWE में वापसी के बाद गोल्डबर्ग से हुई बहुत बड़ी गलती, चैंपियन पर लगाया गलत आरोप?ड्रू मैकइंटायर ने भले ही उस समय जवाब नहीं दिया। इसके बावजूद साफ तौर पर नजर आ रहा है कि मैकइंटायर चुनौती को स्वीकारेंगे और दोनों के बीच पीपीवी में बड़ा मैच तय होते हुए नजर आएगा। कई लोगों का मनना है कि गोल्डबर्ग को मैकइंटायर के बजाय रोमन रेंस को चुनौती देनी चाहिए थी।इसलिए हम 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से गोल्डबर्ग को रोमन रेंस को चुनौती देनी चाहिए थी।4- WWE WrestleMania 36 का अधूरा मैचGoldberg vs Roman ReignsOr Goldberg vs the stingOne more timeRetweet pic.twitter.com/hpcJlqPPO6— gautam gada (@maqbool_informr) January 4, 2021रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच WrestleMania 36 में मैच देखने को मिलने वाला था। इसके बावजूद रेंस ने वायरस के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए WWE से आराम लेने का निर्णय लिया था। इसके चलते ये बड़ा मैच कभी भी देखने को ही नहीं मिला।ये भी पढ़ें:- 4 बड़ी चीजें जो रोमन रेंस WWE में विलन बनने के बाद कर चुके हैंफैंस के लिए ये मैच अधूरा रह गया था। WWE के पास इस समय मैच को बुक करने का अच्छा मौका था। इसके बावजूद उन्होंने मैकइंटायर और गोल्डबर्ग के बीच मैच तय किये और ये काफी अजीब बात थी। देखा जाए तो पहले रोमन और गोल्डबर्ग का मुकाबला होना चाहिए था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।