रोमन रेंस (Roman Reigns) ने कुछ सालों में WWE के टॉप स्टार के रूप में काफी नाम कमाया है। वो पूरी दुनिया में फेमस है और उनके करोड़ो फैंस मौजूद है। रोमन रेंस ने पिछले 8-9 सालों में काफी ज्यादा सुधार किया है। वो एक टैग टीम चैंपियंस से लेकर एक रेसलमेनिया मेन इवेंटर बने है।
साथ ही उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप पर भी कई बार कब्जा किया है। रोमन रेंस ने WWE में लगभग हर चीज़ हासिल कर ली है। पिछले कुछ समय में रोमन रेंस काफी ज्यादा चर्चा का विषय रहे हैं। साथ ही वो लगातार जबरदस्त प्रदर्शन करते जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के दुश्मन को लगी खतरनाक चोट, बड़े चैंपियनशिप मैच का ऐलान, WWE को मिला दूसरा ब्रॉक लैसनर?
द बिग डॉग अपने करियर में पहली बार हील के रूप में नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कई ऐसी चीज़ों की है, जिनकी फैंस उनसे उम्मीद करते हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 बड़ी चीजों के बारे में जो रोमन रेंस विलन बनने के बाद कर चुके हैं।
4- रोमन रेंस द्वारा WWE फैंस की इच्छा को पूरा करना
रोमन रेंस को काफी समय से बेबीफेस के रूप में देखा जा रहा था। फैंस उन्हें बतौर फेस सुपरस्टार पसंद नहीं करते थे। ऐसे में हर कोई उन्हें एक नए और अलग कैरेक्टर में देखना चाहता था।
ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस का WWE में विलन बनने के बाद अबतक का सफर और 2 चीजें जो वो आगे कर सकते हैं
रोमन रेंस ने यहां हील टर्न लेकर फैंस की इच्छा पूरी कर दी। लंबे समय से रेंस के लिए विलन बनने की डिमांड सामने आ रही थी। द बिग डॉग ने विलन बनने के साथ ही इस इच्छा को पूरा कर दिया है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं