WWE में वापसी के बाद गोल्डबर्ग से हुई बहुत बड़ी गलती, चैंपियन पर लगाया गलत आरोप?

गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर
गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर

रॉ(RAW) में इस हफ्ते गोल्डबर्ग(Goldberg) ने चौंकाने वाली वापसी की। गोल्डबर्ग ने रॉयल रंबल(Royal Rumble) में ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) को WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर दी है। वैसे गोल्डबर्ग की वापसी से कई फैंस खुश नहीं है। इस तरह की वापसी कोई लॉजिकल आइडिया नहीं माना जा रहा है।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE के मौजूदा 11 सुपरस्टार्स और उनके बच्चों की तस्वीरें: रोमन रेंस समेत दिग्गजों के बच्चे कैसे दिखते हैं?

गोल्डबर्ग के प्रोमो में हुई गलती

विंस रूसो ने रेड ब्रांड के इस शो पर चर्चा की। Legion of RAW शो में उन्होंने सभी चीजों पर अपनी बात रखी। गोल्डबर्ग ने अपने प्रोमो में ड्रू मैकइंटायर पर WWE दिग्गजों की इज्जत ना करने का आरोप लगाया। लेकिन एक गलती यहां देखने को मिली है। गलती ये है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ड्रू मैकइंटायर ने किसी लैजेंड की बेइज्जती की। ये जब गोल्डबर्ग ने बोला तो इसके बाद जरूर मैकइंटायर ने गोल्डबर्ग की बेइज्जती की।

youtube-cover
Ad

विंस रूसो ने कहा कि इस सैगमेंट के लिए WWE ने अच्छा काम नहीं किया। उनका कहना है कि इस वजह से आगे Royal Rumble में दिक्कत हो सकती है। गोल्डबर्ग की वापसी से कई फैंस नाराज है। फैंस अब रिंग में उन्हें नहीं देखना चाहते हैं। कुछ ऐसा ही विंस रूसो ने भी कहा। उनका कहना है कि ये चीज बार-बार हो रही है। और फैंस इस चीज को हर बार नहीं देखऩा चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: 6 WWE सुपरस्टार्स जो कभी भी Royal Rumble मैच में एलिमिनेट नहीं हुए

वैसे विंस रूसो ने सही गलती पकड़ी है। क्योंकि पूरे शो में देखा जाए तो ड्रू मैकइंटायर ने किसी भी दिग्गज की बेइज्जती नहीं की। उन्होंने क्लोजिंग मोमेंट में जरूर गोल्डबर्ग की बेइज्जती की। लेकिन गोल्डबर्ग ने अपने प्रोमो में पहले ये बात कही। तो WWE द्वारा ये बड़ी गलती देखने को इस शो में देखऩे को मिली है।

Royal Rumble में अब गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर का मैच होगा। ये मैच हालांकि ऑफिशियल नहीं हुआ है लेकिन कुछ दिन बाद हो जाएगा। ये मैच काफी बड़ा होने वाला है। फिलहाल कौन हील और कौन बेबीफेस है ये भी चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस को ये चीज समझ नहीं आ रही है। विंस रूसो ने इस बात पर भी जोर डाला। अब आगे रेड ब्रांड के शोज में कुछ अलग हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications