4 कारण क्यों गोल्डबर्ग को WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के बजाय रोमन रेंस को मैच के लिए चैलेंज करना चाहिए था

WWE
WWE

साल 2021 के पहले रॉ (RAW) के एपिसोड का अंत हो गया है। WWE ने मेन इवेंट में कीथ ली (Keith Lee) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के बीच एक जबरदस्त मैच बुक किया था। इस मैच में कीथ ली ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था लेकिन अंत में जाकर ड्रू मैकइंटायर ने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। मैच के बाद मैकइंटायर प्रोमो कट करने वाले थे।

इस दौरान अचानक से गोल्डबर्ग की थीम सॉन्ग बजा और इस दिग्गज ने एंट्री की। हर किसी के लिए ये चौंकाने वाली चीज़ थी। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। गोल्डबर्ग ने रिंग में आकर ड्रू मैकइंटायर को लेकर प्रोमो कट किया। उन्होंने यहां मैकइंटायर का मजाक बनाया। साथ ही Royal Rumble के लिए उन्हें बड़ी चुनौती दी।

ये भी पढ़ें:- WWE में वापसी के बाद गोल्डबर्ग से हुई बहुत बड़ी गलती, चैंपियन पर लगाया गलत आरोप?

ड्रू मैकइंटायर ने भले ही उस समय जवाब नहीं दिया। इसके बावजूद साफ तौर पर नजर आ रहा है कि मैकइंटायर चुनौती को स्वीकारेंगे और दोनों के बीच पीपीवी में बड़ा मैच तय होते हुए नजर आएगा। कई लोगों का मनना है कि गोल्डबर्ग को मैकइंटायर के बजाय रोमन रेंस को चुनौती देनी चाहिए थी।

इसलिए हम 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से गोल्डबर्ग को रोमन रेंस को चुनौती देनी चाहिए थी।

4- WWE WrestleMania 36 का अधूरा मैच

रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच WrestleMania 36 में मैच देखने को मिलने वाला था। इसके बावजूद रेंस ने वायरस के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए WWE से आराम लेने का निर्णय लिया था। इसके चलते ये बड़ा मैच कभी भी देखने को ही नहीं मिला।

ये भी पढ़ें:- 4 बड़ी चीजें जो रोमन रेंस WWE में विलन बनने के बाद कर चुके हैं

फैंस के लिए ये मैच अधूरा रह गया था। WWE के पास इस समय मैच को बुक करने का अच्छा मौका था। इसके बावजूद उन्होंने मैकइंटायर और गोल्डबर्ग के बीच मैच तय किये और ये काफी अजीब बात थी। देखा जाए तो पहले रोमन और गोल्डबर्ग का मुकाबला होना चाहिए था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- रोमन रेंस के पास Royal Rumble के लिए कोई तगड़ा विकल्प नहीं था

रोमन रेंस के पास Royal Rumble के लिए एक अच्छा और नया चैलेंजर मौजूद नहीं है। दरअसल, जे उसो अब उनके साथ आ गए हैं। साथ ही केविन ओवेंस के साथ पहले ही रोमन के दो मैच देखने को मिल चुके हैं।

डेनियल ब्रायन ने रॉयल रंबल में एंट्री की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही बिग ई के पास IC टाइटल है। ऐसे में रोमन को मजबूरन केविन के साथ स्टोरीलाइन जारी रखनी पड़ रही है। गोल्डबर्ग के बेहतर और तगड़ा विकल्प रहते।

2- स्पीयर vs स्पीयर का महामुकाबला

रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच हमेशा ही तुलना देखने को मिलती हैं। इसका बड़ा कारण दोनों के फिनिशिंग मूव्स है। दरअसल, दोनों ही स्पीयर को अपने मुख्य मूव्स के रूप में उपयोग करते हैं। इसके चलते हमेशा ही उनकी तुलना होती रही है।

अगर गोल्डबर्ग पिछले हफ्ते SmackDown में आकर रोमन को चैलेंज करते तो जरूर ही स्पीयर बनाम स्पीयर का महामुकबला देखने को मिलता। ये चीज़ हर किसी को पसंद आती और दोनों जरूर एक-दूसरे को अपने मूव्स का स्वाद चखाते।

1- गोल्डबर्ग ने कुछ महीने पहले रोमन रेंस के साथ बड़ा मुकाबला टीज किया था

गोल्डबर्ग ने कुछ ही समय पहले इंटरव्यू के दौरान रोमन रेंस को बुरी तरह चेतावनी दी थी। साथ ही उन्हें एक डरपोक भी बताया था। इसके बाद से लग रहा था कि WWE भविष्य में गोल्डबर्ग की वापसी कराते हुए उन्हें रोमन के खिलाफ बुक करेगा।

इसके बावजूद उन्होंने ड्रू मैकइंटायर को चैलेंज किया। ये फैंस के लिए सोचना काफी अजीब चीज़ रही। देखा जाए तो उनका यहां रोमन को चुनौती देने का निर्णय काफी अच्छा साबित होता और फैंस भी इसे पसंद करते।

ये भी पढ़ें:- 34 साल के WWE सुपरस्टार ने कहा , वो गोल्डबर्ग की जबरदस्त धुनाई देखना चाहता है