5 कारण क्यों रोमन रेंस ने WrestleMania 37 में ऐज और डेनियल ब्रायन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की

WWE
WWE

रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 की नाईट 2 जबरदस्त रही। कई सारे शानदार मैच देखने को मिले और कहा जा सकता है कि WWE ने काफी अच्छा काम किया। WrestleMania का मेन इवेंट सबसे ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। दरअसल, रोमन रेंस (Roman Reigns) अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को ऐज (Edge) और डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan)के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे।

इस मैच की शुरुआत से ही जे उसो की इंटरफेरेंस देखने को मिल रही थी। खैर, बाद में वो चोटिल हो गए और तीनों सुपरस्टार्स ने रिंग में शानदार प्रदर्शन किया। रोमन, ब्रायन और ऐज ने मिलकर जबरदस्त मैच दिया और फैंस की उम्मीद बढ़कर काम किया। अंत में फिर जे उसो की इंटरफेरेंस हुई।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस ने अधमरी हालत में चीटिंग करके चैंपियनशिप डिफेंड की, WWE दिग्गज ऐज और डेनियल ब्रायन ने मचाया बवाल

साथ ही रोमन रेंस को जीत मिली जहां उन्होंने दोनों ही सुपरस्टार्स को पिन किया। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि आखिर किस कारण से रोमन रेंस को जीत मिली। इसलिए हम 5 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से रोमन रेंस ने ऐज और डेनियल ब्रायन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया।

5- रोमन रेंस को WrestleMania में जीत दिलाने के साथ ही बेहतर हील के रूप में दिखाने के लिए

रोमन रेंस ने हील के रूप में जबरदस्त काम किया है। WWE उन्हें लगातार टॉप हील बनाने की कोशिश कर रहा है। अबतक वो सफल रहे हैं और उन्होंने इस चीज़ को जारी रखने की कोशिश की है। WrestleMania में भी रोमन रेंस ने टॉप हील के रूप में काम किया। मैच में उन्होंने जे उसो की काफी ज्यादा मदद ली।

ये भी पढ़ें:- 230 दिन बाद WrestleMania में मौजूदा WWE चैंपियन की बादशाहत हुई खत्म, 24 साल के सुपरस्टार ने रचा इतिहास

इसके चलते ही रोमन रेंस को WrestleMania 37 में जीत मिली। देखा जाए तो रोमन रेंस को इस तरह की जीत से फैंस द्वारा और ज्यादा बू मिलेगी। उनके लिए ये चीज़ फायदेमंद साबित हो सकती हैं। WWE ने इसके चलते ही रोमन रेंस को जीत दिलाई है। WrestleMania में इस जीत से रोमन रेंस का ट्राइबल चीफ वाला कैरेक्टर सही तरह से आगे बढ़ेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- Wrestlemania में पहले ही कई टाइटल चेंज हो चुके थे

WrestleMania पीपीवी कई सारे सुपरस्टार्स के लिए यादगार रहने वाला है। इस इवेंट में बियांका ब्लेयर, एजे स्टाइल्स-ओमोस, शेमस, अपोलो क्रूज और रिया रिप्ली जैसे सुपरस्टार्स को चैंपियनशिप जीतने का मौका मिला था। ऐसे में एक और टाइटल चेंज सही विकल्प नहीं रहता। इसके चलते रोमन रेंस ने टाइटल रिटेन किया।

बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली को बड़ी जीत मिली और वो अब दोनों ही ब्रांड की मुख्य चैंपियन के रूप में काम करने वाली हैं। साथ ही एजे स्टाइल्स और ओमोस ने मिलकर काफी बड़ा इतिहास बनाया। इसके अलावा अपोलो क्रूज और शेमस को भी पिछले एक साल में किये जबरदस्त प्रदर्शन का फल मिला। इतने टाइटल चेंज की वजह से WWE ने रोमन को चैंपियन बनाए रखा।

3- रोमन को WrestleMania जैसे बड़े इवेंट में हार से नुकसान पहुँच सकता था

रोमन रेंस इस समय WWE के एकमात्र पोस्टर बॉय है। उनकी वजह से WWE को काफी ज्यादा फायदा होता है। हील टर्न के बाद उनका कद और भी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में अगर WrestleMania जैसे बड़े इवेंट में रोमन रेंस को हार मिलती तो उन्हें भविष्य काफी ज्यादा नुकसान होता।

इसके बाद शायद ही फैंस रोमन रेंस को उतना पसंद करते और उनमें रखते। इसके चलते रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में जीत मिली और उन्होंने अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया। माना जा सकता है कि WWE ने रोमन को बचाने के लिए WrstleMania में सही निर्णय लिया।

2- रोमन रेंस से टाइटल लेने का ये सही समय नहीं था

रोमन रेंस के यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन से हर कोई जरूर ही खुश होगा। रेंस ने अबतक निराश नहीं किया है और उनकी वजह से ही फैंस SmackDown देखना पसंद करते हैं। अगर यहां रोमन रेंस से यूनिवर्सल टाइटल ले लिया जाता तो WWE को भविष्य में काफी ज्यादा नुकसान हो सकता था।

ऐसे में रोमन रेंस को चैंपियन बनाए रखना ही एक अच्छा निर्णय रहता। इसके चलते ही रेंस को WrestleMania में जीत मिली और उन्होंने अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया। खैर, रोमन रेंस को इस समय बतौर यूनिवर्सल चैंपियन 224 दिनों से ज्यादा हो गए हैं और उन्हें कम से कम 300 दिनों तक टाइटल अपने पास रखना चाहिए।

1- रोमन रेंस और ऐज के बीच SummerSlam में संभावित मैच बुक करने के लिए

रोमन रेंस और ऐज के बीच WrestleMania में सिंगल्स मैच होने वाला था। इसके बावजूद डेनियल ब्रायन भी इसमें जोड़ा गया। अगर WrestleMania में डेनियल ब्रायन या ऐज में से कोई चैंपियन बन जाता तो जरूर ही रेंस WWE के अगले सबसे बड़े पीपीवी SummerSlam तक का इंतजार नहीं करते।

वो अगले ही इवेंट में रीमैच मांगते। ऐज पार्ट-टाइमर है और वो उस समय वापसी करते हुए रोमन रेंस को अब चैलेंज कर सकते हैं। WWE ने उनकी स्टोरीलाइन और मैच को SummerSlam तक खींचने के लिए WrestleMania में उनसे टाइटल रिटेन कराई और उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन बनाए रखा।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों द फीन्ड की WrestleMania 37 में चौंकाने वाली हार हुई

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications