WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड शानदार रहा। इस एपिसोड में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) मैच रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) और रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सैल के अंदर मैच का आयोजन किया गया था। दोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला काफी ज्यादा शानदार साबित हुआ।उन्होंने कई अच्छे मूव्स और फिनिशर्स का उपयोग किया। एक बार रोमन रेंस का पलड़ा भारी हुआ तो फिर उन्हें रोक पाना लूचा सुपरस्टार के लिए मुश्किल हो गया। उन्होंने अंत में अपने सबमिशन की मदद से रे मिस्टीरियो को टैपआउट करने पर मजबूर कर दिया। मैच के बाद भी उन्होंने मिस्टीरियो पर ग्लूटिन लॉक लगाया।The very first #HellInACell Match in #SmackDown history goes down TONIGHT! #UniversalTitle @WWERomanReigns @reymysterio @HeymanHustle 📺 LIVE on @FOXTV pic.twitter.com/dIZrwrMrNZ— WWE (@WWE) June 19, 2021ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में हुए धमाकेदार डेब्यू और दिग्गज द्वारा इतिहास रचने के बाद ट्विटर पर मचा बवाल, आया प्रतिक्रियाओं का सैलाबरोमन रेंस के लिए यह जीत काफी शानदार रही और उन्होंने सही मायने में अपना दबदबा बनाया। हर किसी के मन में सवाल होगा कि आखिर रोमन रेंस को किन कारणों की वजह से जीत मिली। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से रोमन रेंस को रे मिस्टीरियो पर जीत मिली।5- WWE SmackDown में रोमन रेंस को हील के रूप में ताकतवर दिखाने के लिएUnbothered.#SmackDown #UniversalTitle #HIAC @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/wzXRqVqgpm— WWE (@WWE) June 19, 2021रोमन रेंस एक टॉप हील सुपरस्टार माने जाते हैं और उन्होंने अबतक शानदार काम किया है। रे मिस्टीरियो फैंस के कुछ सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। हमेशा ही फैंस की ओर से उन्हें अच्छा रिएक्शन मिला है। ऐसे में रोमन रेंस को उनपर जीत मिलने से फायदा होगा। वो एक बेहतर हील सुपरस्टार के रूप में दिखाई देंगे।ये भी पढ़ें:- SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: Roman Reigns ने दुश्मन को बुरी तरह पीटा, WWE ने चैंपियन को लेकर की बड़ी गलतीरोमन रेंस ने इससे पहले डेनियल ब्रायन, केविन ओवेंस और सिजेरो जैसे टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स के खिलाफ जीत दर्ज करके खुद को बेहतर और ताकतवर साबित किया है। WWE ने रोमन रेंस को विजेता बनाया और इस वजह से अब फैंस की ओर से रोमन रेंस को खराब रिएक्शन मिलेगा।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!