रोमन रेंस (Roman Reigns) और डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) के बीच स्मैकडाउन (SmackDown) के मेन इवेंट में मैच देखने को मिला। दरअसल, यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए इस मुकाबले का आयोजन किया गया था। दोनों सुपरस्टार्स का मैच जबरदस्त रहा। अंत में डेनियल ब्रायन ने रोमन रेंस के सबमिशन पर घुटने टेक दिए।Still The Head of the Table. STILL his Universe.#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/kfMCuxD5Xo— WWE (@WWE) May 1, 2021ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस ने खतरनाक रूप दिखाते हुए अपने दुश्मन का किया बहुत ही बुरा हाल, WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का चौंकाने वाला अंतइसके चलते डेनियल ब्रायन की हार हुई और वो अब SmackDown का हिस्सा नहीं रहे हैं। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि आखिर किन कारणों से रोमन रेंस को डेनियल ब्रायन पर जीत मिली हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनके चलते रोमन रेंस ने SmackDown में डेनियल ब्रायन को हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया।5- SmackDown में सिजेरो और रोमन रेंस की स्टोरीलाइन को रोचक बनाने के लिएNot on @WWECesaro's watch!!!#SmackDown @WWERomanReigns @WWEDanielBryan pic.twitter.com/S4Hym9r6dh— WWE (@WWE) May 1, 2021रोमन रेंस और सिजेरो के बीच WWE एक मैच प्लान कर रहा है। ये चीज़ साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं। इसके बावजूद सिजेरो को बेहतर दिखाने के लिए WWE ने डेनियल ब्रायन का उपयोग किया है। दरअसल, डेनियल ब्रायन के साथ काम करने से सिजेरो को जरूर फायदा हुआ है। इसके साथ ही रोमन के साथ उनकी स्टोरीलाइन भी जारी रही है। SmackDown में मैच के बाद सिजेरो की इंटरफेरेंस देखने को मिली थी।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने दिग्गज को किया बुरी तरह चोटिल, मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवालWWE ने रोमन रेंस को डेनियल ब्रायन पर जीत दिलाई और उन्होंने यहां सिजेरो के साथ उनकी दुश्मनी को और बेहतर करने की कोशिश की है। अब सिजेरो सिर्फ अपनी हार का ही नहीं बल्कि अपने दोस्त डेनियल ब्रायन के SmackDown से जाने का बदला भी रोमन रेंस से लेना चाहेंगे। इसके चलते SmackDown में रोमन को जीत मिली और डेनियल ब्रायन को जाना पड़ा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।