1- अबतक रोमन रेंस बतौर चैंपियन WrestleMania में नहीं गए हैं
रोमन रेंस को WWE में अपने करियर की शुरुआत करते हुए 8 से भी ज्यादा साल हो गए हैं। साथ ही वो कई बार WrestleMania में मैच लड़ चुके हैं। साथ ही उन्होंने कई सारे मौकों पर चैंपियनशिप मैच लड़े हैं। साथ ही वो यहां कई सारे बड़े सुपरस्टार्स का सामना करके उन्हें को पराजित कर चुके हैं।
रोमन रेंस ने WrestleMania में चैंपियनशिप भी जीती हैं। इसके बावजूद अबतक वो इस बड़े इवेंट में कभी भी बतौर चैंपियन नहीं गए हैं। ऐसे में WWE को उन्हें बड़े इवेंट में चैंपियन के रूप में भी भेजना चाहिए। वो इसके साथ ही पहली बार अपने टाइटल को WrestleMania में डिफेंड करेंगे और उनके लिए ये बड़ी उपलब्धि होगी।
ये भी पढ़ें:- 5 फीमेल WWE सुपरस्टार्स जिनकी शादी नॉन-रेसलर्स से हुई