Raw का एपिसोड अनोखा रहा और कुछ बड़े सरप्राइज भी देखने को मिले। इस हफ्ते Raw का एपिसोड साधारण नहीं था। WWE के कुछ अनोखी चीज़ें बुक की जहां एक नई फैक्शन देखने को मिली। मोंटेज फोर्ड विवादित तरीके से रिंग में बेहोश हो गए और एक नया कॉन्सेप्ट भी देखने को मिला।
Raw के शेन मैकमैहन की वापसी देखने को मिली और उन्होंने एक नई चीज़ को प्रस्तुत किया। शेन मैकमैहन ने Raw अंडरग्राउंड नाम के एक शो का परिचय कराया। Raw अंडरग्राउंड में स्ट्रीट फाइट की फील आती है वहीं यहां अगर कोई सुपरस्टार अन्य व्यक्ति पर भारी पड़ जाता है, उसे जीत मिल जाती है।
ये काफी अनोखी चीज़ है और हर कोई इसे देखने में रूचि रखेगा। खास बात तो ये है कि Raw अंडरग्राउंड में होने वाली फाइट एकदम असली लगती है और इस वजह से ये एक खास चीज़ के रूप में सामने आया है।
हर किसी के मन में सवाल होगा कि आखिर शेन मैकमैहन Raw अंडरग्राउंड को लेकर क्यों आए। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 कारण के बारे में जिनकी वजह से शेन मैकमैहन ने Raw अंडरग्राउंड को लाने का निर्णय लिया।
5- Raw को देखने के नजरिये को बदलने के लिए
अबतक बिना दर्शकों के Raw के एपिसोड में ज्यादा मजा नहीं आ रहा था और कुछ खास नहीं हो रहा था। Raw बोरिंग होते जा रही थी और इस वजह से Raw को देखने के नजरिये को बदलने के लिए शेन मैकमैहन ने इस चीज़ को लाने का निर्णय लिया।
साथ ही WWE के लूचा अंडरग्राउंड और GCW ब्लडस्पोर्ट की तरह फील देने की कशिश की। WWE कई हद तक इस चीज़ में सफल रहा है। हर कोई इस चीज़ को लूचा अंडरग्राउंड से जोड़ रहा है लेकिन WWE काफी अनोखी और अलग चीज़ कर रहा है। Raw को देखना अब रोचक होगा।
ये भी पढ़ें:- शेन मैकमैहन की वापसी और Raw के धमाकेदार एपिसोड के बाद ट्विटर पर फैंस ने दी अनोखी प्रतिक्रियाएं