इस साल का पहला पीपीवी रॉयल रंबल कुछ ही हफ्तों में होने वाला है। अबतक कंपनी ने इस पीपीवी के लिए ज्यादा तैयारी नहीं की है लेकिन आने वाले कुछ दिनों में हमें इस शो के लिए कई बड़े मुकाबले बुक होते हुए दिखने वाले हैं।
इस शो के लिए पहले से ही एक बड़ा मुकाबला तय हो चुका है। यह मैच ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रॉक लैसनर के बीच होने वाला है। इस मैच में सभी फैंस यही चाहेंगे कि लैसनर की हार हो और ब्रॉन स्ट्रोमैन नए यूनिवर्सल चैंपियन बन जाए।
ऐसा हो सकता है लेकिन शायद WWE इस बार भी हमें चौंका कर लैसनर से टाइटल रिटेन करवा सकती है। अगर ऐसा होता है तो फैंस काफी नाराज होंगे लेकिन ऐसा करने के पीछे कई अच्छे कारण भी हैं।
आईये जानें ऐसे 5 कारणों के बारे में जो बताते हैं कि लैसनर को अपनी चैंपियनशिप क्यों रिटेन करनी चाहिए।
#5 सैथ रॉलिंस को उन्हें रैसलमेनिया 35 में हराना चाहिए
सैथ रॉलिंस रॉ के सबसे बड़े फेस रैसलर्स में से एक हैं। उन्होंने कंपनी के अंदर रहते हुए काफी शानदार काम किया है।
सभी फैंस उन्हें पसंद करते हैं और इस कारण उन्हें लैसनर को हराना चाहिए। आज से कई साल पहले हमें लैसनर बनाम रॉलिंस की दुश्मनी देखने को मिली थी। इस दुश्मनी से रॉलिंस को काफी फायदा भी हुआ था।
काफी समय से यूनिवर्सल चैंपियनशिप रॉ में है लेकिन एक बार भी रॉलिंस ने इस चैंपियनशिप को नहीं जीता है। फैंस उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतते हुए देखना चाहते हैं लेकिन कंपनी फैंस की बात नहीं सुन रही है।
अबतक कई बार ये अफवाहें आ चुकी हैं कि लैसनर बनाम रॉलिंस रैसलमेनिया 35 में हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो फैंस काफी खुश होंगे।
ऐसे में अगर ये मैच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नहीं हुआ तो रॉलिंस को ज्यादा फायदा नहीं होगा। स्ट्रोमैन की जगह रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियन को हराएँ तो कंपनी को भी काफी फायदा हो सकता है।