जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, WWE के लिए मुसीबतें भी बढ़ती जा रही हैं। अब ल्यूक हार्पर वह सुपरस्टार बन गए हैं जिन्होंने WWE छोड़ने का निर्णय लिया है। पहले वायट फैमिली के साथ बेहतरीन दौर, फिर ब्लजिन ब्रदर्स की सफलता के बाद आख़िरकार ल्यूक हार्पर ने WWE से दूर जाने का बड़ा फैसला लिया है।pic.twitter.com/J5DvmKaHd7— Luke Harper of WWE (@LukeHarperWWE) April 16, 2019काफी लोगों का मानना था कि ल्यूक हार्पर WWE के मुख्य सुपरस्टार बनने में पूरी तरह सक्षम हैं। हैवीवेट होने के बाद भी वो रिंग में ऐसी चीजें करने के काबिल हैं, जो अन्य हैवीवेट सुपरस्टार्स शायद ही कर पाते हों।हमारे साथ-साथ एक ऐसे दौर में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जहाँ उनके पास भी अपना करियर संवारने के लिए काफी संख्या में विकल्प मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम आपके सामने रख रहे हैं पाँच ऐसे सबसे बड़े कारण, जो बताते हैं कि क्यों ल्यूक हार्पर ने WWE छोड़ने का फैसला लिया है।#5 उम्र बढ़ रही है और परिवार को अधिक समय देना चाहते हैंpic.twitter.com/9rT4L7gheB— Luke Harper of WWE (@LukeHarperWWE) March 29, 2019कुछ समय पहले ल्यूक हार्पर ने खुद कहा था कि उनकी उम्र बढ़ रही है, वो रैसलिंग से भी प्यार करते हैं और अपने परिवार से भी। किसी हैवीवेट सुपरस्टार के लिए ज्यादा उम्र मतलब फ़िटनेस के स्तर में गिरावट।वो चोट से काफी समय पहले उबर चुके हैं लेकिन उन्हें किसी लाइव शो में परफॉर्म करने का मौका नहीं मिला है। किसी भी रैसलर के लिए करियर बनाने के लिए WWE से अलग भी विकल्प मौजूद हैं।जिस तरह जॉनी इम्पैक्ट और क्रिस जैरिको ने WWE से बाहर भी सफलता हासिल की है, तो आख़िर ल्यूक हार्पर ऐसा क्यों नहीं कर सकते। उन्हें ऐसा कॉन्ट्रैक्ट चाहिए जिससे उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने के भी समय मिले और WWE में तो ऐसा कभी नहीं हो सकता।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं