रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। रोमन ने काफी कम समय में WWE में अपना नाम बना लिया था। उन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। इस समय रेंस यूनिवर्सल चैंपियन है और वो काफी अच्छा काम कर रहे हैं। WWE उन्हें स्मैकडाउन (SmackDown) में लगातार शानदार तरीके से पुश दे रहा है। Roman Reigns is the head of the table for a reason......He has to be! pic.twitter.com/fFGRCeq9CD— Niko Exxtra 🏛 (@nikoexxtra) February 10, 2021ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ रोमन रेंस 2021 में मैच लड़ते हुए नजर आ सकते हैं रोमन रेंस इस समय SmackDown ब्रांड का हिस्सा है। वो शो के मुख्य सुपरस्टार है और उनकी वजह से ही WWE को रेटिंग्स में फायदा होता है। ऐसे में अगर वो यूनिवर्सल चैंपियन रहते हुए एक और टाइटल पर कब्जा कर लेते हैं तो ये काफी शानदार चीज़ रह सकती हैं। इसलिए हम 5 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं क्यों रोमन रेंस को डबल चैंपियन बनना चाहिए। 5- छोटे WWE सुपरस्टार्स को रोमन रेंस के साथ काम करने का मौका मिलेगा Will we have NEW #SmackDown Tag Team Champions TONIGHT???@WWECesaro @ShinsukeN pic.twitter.com/m26QhvHxFR— WWE (@WWE) July 11, 2020रोमन रेंस को डबल चैंपियन बनाकर WWE अपने अन्य सुपरस्टार्स को आगे लाने में मदद कर सकता है। रोमन रेंस ने पहले भी बडी मर्फी और जे उसो जैसे सुपरस्टार्स को फैंस के बीच चर्चा का विषय बनाया है। ऐसे में अगर वो इंटरकॉन्टिनेंटल या टैग टीम चैंपियन बन जाते हैं तो वो मिड-कार्ड डिवीजन के सुपरस्टार्स के साथ स्टोरीलाइन में आएंगे।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE में हुए सभी मैचों और उनके नतीजों पर एक नजर ऐसे में फैंस उन्हें जानने लगेंगे। साथ ही WWE को नए सुपरस्टार्स बनाने में मदद मिलेगी। ऐसे में रोमन को जरूर ही डबल चैंपियन बनाना चाहिए। रोमन इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनकर सिजेरो, बिग ई, अपोलो क्रूज, ओटिस और शिंस्के नाकामुरा को फायदा करा सकते हैं। रोमन के साथ सिर्फ मैच लड़ने से ही इन WWE सुपरस्टार्स को बड़ा फायदा मिल जाएगा। ऐसे में रोमन को डबल चैंपियन बनाना फायदेमंद रह सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।