मंडे नाइट रॉ में रोंडा राउजी ने बैकी पर अटैक कर हील टर्न लिया। रैसलमेनिया 35 से केवल एक महीने पहले इस तरह का बदलाव दर्शाता है कि रोंडा राउजी के लिए WWE के पिटारे में नए प्लान इंतज़ार कर रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्टैफनी मैकमैहन ने बैकी लिंच के लिए रैसलमेनिया 35 के दरवाजे खोले। इसी बाबत रॉ में स्टैफनी मैकमैहन ने पुष्टि की है कि फास्टलेन इवेंट में शार्लेट और बैकी लिंच के बीच मैच लड़ा जाएगा। यदि बैकी लिंच इस मैच में जीत दर्ज करने में सफल रहती हैं, तो उन्हें सीधे तौर पर रैसलमेनिया में होने वाले WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच में जगह मिल जाएगी।
इससे पहले इस सैगमेंट का अच्छा अंत हो पाता कि रोंडा राउजी ने बैकी लिंच की पिटाई कर डाली। किसी ने सोचा नहीं था कि रोंडा राउजी इस तरह हील किरदार में ढल जाएँगी। यहाँ आप पढ़ सकते हैं रोंडा राउजी के हील टर्न के पांच कारण।
लगातार किया जा रहा था बू
![ronda rousey turns heel](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/66680-15517658131698-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/66680-15517658131698-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/66680-15517658131698-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/66680-15517658131698-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/66680-15517658131698-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/66680-15517658131698-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/66680-15517658131698-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/66680-15517658131698-800.jpg 1920w)
यह जैसे WWE फैंस की परंपरा रही है, हील रैसलर को बू किया जाता है और बेबीफेस को चीयर। लेकिन कई स्टोरी में उल्टा होता है। जिस तरह की प्रतिक्रियाएं बैकी लिंच को मिल रही हैं, उससे साफ है कि इस स्टोरीलाइन में एक ही बेबीफेस रैसलर हो सकती है।
मौजूदा WWE रॉ विमेंस चैंपियन को लगातार बू किया जा रहा था और इस स्थिति से उन्हें बाहर निकालने के लिए उन्हें हील किरदार सौंपा गया है। हालाँकि बीते कुछ समय से रोमन रेंस को भी ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा था। परन्तु रोंडा राउजी की स्थिति उनसे कुछ अलग है, क्योंकि रोंडा राउजी की माइक पर बोलने की स्किल्स कुछ ख़ास अच्छी नहीं हैं। इस हील किरदार के कारण अब दर्शकों के पास रोंडा राउजी को बू करने की वजह मौजूद है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
रोंडा राउजी का यही है असल किरदार?
![ronda rousey heel turn](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f63b2-15517706169061-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f63b2-15517706169061-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f63b2-15517706169061-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f63b2-15517706169061-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f63b2-15517706169061-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f63b2-15517706169061-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f63b2-15517706169061-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f63b2-15517706169061-800.jpg 1920w)
WWE में कदम रखने से पहले और उसके बाद भी रोंडा राउजी को 'बैडेस्ट वुमेन ऑन द प्लेनेट' के रूप में जाना जाता रहा है। परन्तु WWE ने उन्हें बेबीफेस किरदार सौंपा, इस किरदार में उन्हें अच्छी प्रतिक्रियाएं भी मिल रही थीं। लेकिन अब समय है बैकी लिंच का, जिन्हें मिलने वाली प्रतिक्रियाओं के बीच रोंडा राउजी का किरदार कहीं न कहीं दब सा गया है। अब स्थिति को काबू से बाहर होता देख, रोंडा राउजी के पूर्व किरदार को याद किया गया।
MMA के दिनों में उन्हें लगातार आलोचनाएँ घेरे रहती थीं। आलोचनाओं की स्पष्ट वजह उनका पूर्व किरदार ही रहा है। यह मानने वाली बात है कि WWE ने उन्हें अच्छा दिखाने की कोशिश की है, परन्तु उनका असल किरदार एक हील रैसलर का ही है। अब WWE भी यही चाहता है कि वो इसी पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। देखना दिलचस्प होगा कि रैसलमेनिया 35 में रोंडा राउजी का हील किरदार किस तरह WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में नए रंग चढ़ा सकता है।
फोर हॉर्सवुमेन का पुनर्गठन
![four horsewomen wwe](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7899-15517692590161-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7899-15517692590161-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7899-15517692590161-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7899-15517692590161-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7899-15517692590161-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7899-15517692590161-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7899-15517692590161-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7899-15517692590161-800.jpg 1920w)
इस बात की संभावनाएं बेहद कम हैं कि इस टीम का पुनर्गठन किया जायेगा। अभी इस टीम की सभी रैसलर मेन रोस्टर का दबाव झेलने में असमर्थ दिखाई पडती हैं। बता दें कि रोंडा राउजी, शायना बैज़लर, मरीना शाफिर और जैस्मिन ड्यूक की टीम को फोर हॉर्सवुमेन कहा जाता है।
इस टीम की तीन सदस्य अभी भी NXT का हिस्सा हैं और शायना बैज़लर मौजूदा NXT विमेंस चैंपियन हैं और जैसे NXT विमेंस रोस्टर पर राज कर रही हैं। यदि ये चारों रैसलर साथ आती हैं, तो संभव ही रोंडा राउजी के हील किरदार को रफ़्तार ही मिलेगी और साथ ही साथ यह कदम अन्य तीन रैसलरों का भी करियर संवार सकता है। यह संभवतः एक बेहतरीन स्टोरीलाइन के रूप में दिखाई पड़ रहा है, लेकिन अभी सभी का ध्यान रैसलमेनिया 35 पर केन्द्रित है। यदि इन्हें साथ में लाने के बारे में WWE विचार कर भी रही है, तो यह रैसलमेनिया के बाद ही संभव है।
बैकी लिंच के बेबीफेस किरदार को पुश देना
![WWE raw women's championship wrestlemania](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/46368-15517698928204-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/46368-15517698928204-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/46368-15517698928204-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/46368-15517698928204-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/46368-15517698928204-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/46368-15517698928204-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/46368-15517698928204-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/46368-15517698928204-800.jpg 1920w)
अब बैकी लिंच एकमात्र रैसलर हैं, जो WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप फ्यूड में एक बेबीफेस रैसलर का किरदार निभा रही हैं। कुछ महीने पूर्व बैकी लिंच भी एक हील रैसलर की ही भूमिका निभा रही थीं और कोई सोच भी नहीं सकता था कि यह आयरिश रैसलर WWE पर राज करेगी। मगर दर्शकों द्वारा मिल रही प्रतिक्रियाओं ने WWE को बैकी लिंच के किरदार में बदलाव करने पर मजबूर कर दिया।
बीते कुछ महीने ऐसे गुजरे हैं कि बैकी लिंच आए दिन सुर्खियाँ बटोर ही लेती हैं। संभावनाएं अधिक हैं कि फास्टलेन में उन्हें शार्लेट पर जीत मिलेगी और रैसलमेनिया 35 में WWE रॉ विमेंस ट्रिपल थ्रेट चैंपियनशिप मैच लड़ा जाएगा। शार्लेट और रोंडा राउजी के बीच रैसलमेनिया मैच, जिसका पूरी दुनिया इंतज़ार कर रही थी, क्योंकि ये दोनों ही गजब की एथलीट हैं। अब बैकी लिंच की मौजूदगी इसे और भी दिलचस्प बना रही है।
रोंडा राउजी की फ्यूचर प्लानिंग
![ronda rousey future planning](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5ffe-15517705045721-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5ffe-15517705045721-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5ffe-15517705045721-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5ffe-15517705045721-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5ffe-15517705045721-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5ffe-15517705045721-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5ffe-15517705045721-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5ffe-15517705045721-800.jpg 1920w)
हम सभी जानते हैं कि रोंडा राउजी का WWE के साथ सफर बहुत लम्बा नहीं खिंचने वाला है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रोंडा राउजी अपने परिवार की ओर अधिक ध्यान देना चाहती हैं। यदि ऐसा होता है, तो रोंडा राउजी करीब एक वर्ष तक रिंग से बाहर बिताने वाली हैं यह तय है।
हालाँकि कुछ समय पूर्व उनके संन्यास की ख़बरें चरम पर रही थीं। अब संन्यास तो नहीं, लेकिन रोंडा राउजी एक पार्ट टाइम रैसलर के रूप में WWE के साथ जुड़ी रह सकती हैं। यह हील टर्न दर्शाता है कि आने वाले समय में रोंडा राउजी चाहे WWE का नियमित हिस्सा हों या फिर पार्ट टाइम। यह हील किरदार उनके साथ बना रहेगा। यदि यह मौजूदा चैंपियन वाकई में एक ब्रेक के बारे में सोच रही है, तो फोर हॉर्सवुमेन की अन्य सदस्य मरीना शाफिर और जैस्मिन ड्यूक भी मेन रोस्टर में कदम रखने के लिए तैयार हो चुकी होंगी।