5 कारण जो बताते हैं कि सैथ रॉलिंस को अब हील टर्न ले लेना चाहिए

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

# सैथ रॉलिंस के लुक्स किसी बेबीफेस नहीं बल्कि हील सुपरस्टार की तरह हैं

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

यह एक मानने वाली बात है कि सैथ रॉलिंस फिलहाल चाहे कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार हों लेकिन उनके लुक्स ऐसे हैं जैसे वो विलन किरदार बेहतर ढंग से निभा सकते हैं। उनका बीयर्ड लुक उन्हें और भी ख़तरनाक बनाने के लिए काफी है।

हम ऐसा नहीं कह रहे कि वो फैंस के हीरो बनने के लायक नहीं हैं मगर सच्चाई यही है कि उनके बॉडी फीचर्स कुछ ऐसे हैं कि वो किसी विलन की तरह ही दिखाई पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें: 5 चीजें जो पॉल हेमन को विंस मैकमैहन से बेहतर साबित करती हैं

# उनका स्वभाव किसी हील सुपरस्टार जैसा रहता है

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

असल बेबीफेस सुपरस्टार की असल परिभाषा यह होती है कि कोई रेसलर किसी भी तरह फैंस से खुद को कनेक्ट कर सके। हालांकि हील रेसलर भी वही सफल साबित होता है जो फैंस के मन में खुद के प्रति ज्यादा से ज्यादा नफरत पैदा कर सके, यानी हील रेसलर हो या बेबीफेस क्राउड से खुद को कनेक्ट करने का काम दोनों को करना होता है।

लेकिन जब आप सैथ रॉलिंस के असल किरदार पर नजर डालेंगे तो आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि जब भी चीजें उनके हिसाब से नहीं हो रही होती तो वो अपने प्रतिद्वंदी पर चिल्लाते और गरजते हुए नजर आते हैं।