सैथ रॉलिंस द्वारा ब्रॉक लैसनर को 'लो ब्लो' मारने की 5 सबसे बड़ी वजह

Enter caption

WWE हमेशा से ही पीपीवी के पहले होने वाले रॉ और स्मैकडाउन के शो को शानदार बनाने की कोशिश करता है। इस हफ्ते फैंस को रैसलमेनिया से पहले हुई रॉ का धमाकेदार एपिसोड देखने को मिला। शो में फैंस को कई अच्छे मुकाबले और शानदार सैगमेंट देखने को मिले।

इन शानदार सैगमेंट में एक सैगमेंट ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस के बीच देखने को मिला। सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर दोनों ही सुपरस्टार्स ने रैसलमेनिया 35 में होने वाले मुकाबले से पहले एक दूसरे को चुनौती दी। इस दौरान दोनों सुपरस्टार्स के बीच गहमा-गहमी काफी बढ़ गई और दोनों ने एक दूसरे पर अटैक कर दिया।

आखिर में सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को जोरदार लो ब्लो मार दिया जिसके बाद ब्रॉक लैसनर रिंग में गिर पड़े और सैथ रॉलिंस वहां से चले गए। सैथ रॉलिंस द्वारा 'लो ब्लो' मारने के बाद इस बात की पूरी गांरटी है कि रैसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर इस चीज का बदला सैथ रॉलिंस से जरूर लेंगे।

फिलहाल अभी हम सैथ रॉलिंस द्वारा ब्रॉक लैसनर को 'लो ब्लो' मारने की 5 बड़ी वजह पर नज़र डालेंगे।

मुकाबले को और दिलचस्प बनाने के लिए

Enter caption

रैसलमेनिया 35 में फैंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर बनाम सैथ रॉलिंस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। इस मुकाबले में फैंस की दिलचस्पी बनी रही इसलिए इस हफ्ते WWE ने सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर का सैगमेंट बुक किया।

सैथ रॉलिंस के ब्रॉक लैसनर को लो ब्लो मारने के बाद रैसलमेनिया 35 में इनके मुकाबले के लिए फैंस में उत्सुकता और बढ़ गई है। ब्रॉक लैसनर ऐसे सुपरस्टार हैं जो अपने विरोधी रैसलर को किसी भी हालत में छोड़ते नहीं है और सैथ रॉलिंस द्वारा मारे गए लो ब्लो का बदला वह रैसलमेनिया 35 में जरूर लेने की कोशिश करेंगे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

यह दिखाने के लिए कि सैथ रॉलिंस जीत के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं

Enter caption

जैसा कि हम पहले भी देख चुके हैं कि सैथ रॉलिंस, द शील्ड के रूप में सफलता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाते हुए देखे गए हैं और फैंस को एक बार फिर सैथ रॉलिंस का वही अवतार देखने को मिल रहा है। सैथ रॉलिंस वर्तमान में अपनी पीठ की चोट से उबर रहे हैं, ऐसे में उनका लैसनर को साफ तरीके से हराना संभव नहीं होगा।

ऐसे में सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को लो ब्लो मारा। निश्चित रूप से इसका असर रैसलमेनिया 35 तक देखने को मिलेगा और जिसका फायदा सैथ रॉलिंस को मिल सकता है।

सैथ रॉलिंस जल्द ही हील के रूप में बदलने वाले हैं

Seth Rollins as a heel is something the McMahons would love to have once again

सैथ रॉलिंस रैसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मुकाबले में बेबीफेस के रूप में शामिल होने वाले हैं। अगर सैथ रॉलिंस रैसलमेनिया 35 में जीत हासिल करते हैं, तो वह WWE यूनिवर्स की नज़रों में कंपनी के फेस के रूप में बन जाएंगे।

हालांकि विंस मैकमैहन, सैथ रॉलिंस को हील के रूप में देखना ज्यादा पसंद करेंगे। लैसनर को लो ब्लो मारना इस ओर इशारा कर रहा है कि सैथ रॉलिंस जल्द ही हील (विलन) के रूप में बदल सकते हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि सैथ रॉलिंस हील और बेबीफेस दोनों के रूप में शानदार रहते हैं।

मुकाबले को नो डिस्कवालीफिकेशन (No DQ) बनाने के लिए

Could we see a change in stipulations?

ब्रॉक लैसनर बनाम सैथ रॉलिंस के मुकाबले की जब से घोषणा हुई है तब से इस मुकाबले के लिए अभी तक कोई भी शर्त नहीं जोड़ी गई है। WWE यूनिवर्स पिछले काफी समय से इस मुकाबले की शर्त का इंतजार कर रहा है।

इस हफ्ते रॉ के एपिसोड में सैथ रॉलिंस द्वारा ब्रॉक लैसनर को लो ब्लो मारने के बाद इस मुकाबले में नो डिस्कवालीफिकेशन की शर्त जोड़ी जा सकती है। हमारे ख्याल से कहीं ना कहीं लो ब्लो का यूज इस मुकाबले में शर्त जोड़े के लिए किया गया है।

यह दिखाने के लिए कि वह ब्रॉक लैसनर को हरा सकते हैं

Enter caption

ईमानदारी से कहें तो वर्तमान में WWE के लॉकर रूम में कुछ ही सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो ब्रॉक लैसनर को वास्तव में हरा सकते हैं। ब्रॉक लैसनर ने लॉकर रूप में मौजूद रोमन रेंस, डीन एम्ब्रोज़, ब्रॉन स्ट्रोमैन और एजे स्टाइल्स को बड़ी ही आसानी से हराया है लेकिन इन सुपरस्टार्स को लैसनर को हराने के लिए नाको चने चबाने पड़े।

सैथ रॉलिंस द्वारा लैसनर को लो ब्लो मारा जाना, इस बात का इशारा कर रहा है कि सैथ रॉलिंस रैसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर को हरा सकते हैं। वैसे भी फैंस रैसलमेनिया 35 में सैथ रॉलिंस को जीतते हुए देखना चाहते हैं।