इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में एक फिर से ट्रिपल एच ने अपना हील टर्न किया। इसके अलावा शार्लेट के किरदार को भी एक हील बना दिया है। ट्रिपल एच इस शो में बैकी लिंच और शार्लेट के बीच चल रहे सैगमेंट के दौरान आए थे और उसके बाद उन्होंने शार्लेट को रिंग से जाने को कहा। बैकी स्मैकडाउन में एक फेस कि तरह आई थीं।
लिंच रिंग में खड़ी थीं और उन्होंने वहां से जाने से मना कर दिया था। ट्रिपल एच ने फिर अपना हील टर्न करते हुए लिंच को भला बुरा कहा। इसके अलावा जब लिंच ने ट्रिपल एच की पत्नी के बारे में कुछ कहा तो द गेम ने लिंच पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए।
सुपर शो-डाउन के बाद से ही ट्रिपल एच एक हील का काम कर रहे थे लेकिन अचानक उन्हें एक हील क्यों बना दिया गया? आईये जानें इसके पीछे के 5 संभावित कारण।
#5 बैकी लिंच को एक अंडरडॉग दिखाया जा सके
![WWE Photo](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/45d6e-15494196782282-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/45d6e-15494196782282-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/45d6e-15494196782282-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/45d6e-15494196782282-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/45d6e-15494196782282-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/45d6e-15494196782282-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/45d6e-15494196782282-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/45d6e-15494196782282-800.jpg 1920w)
WWE अब बैकी लिंच पर काफी ध्यान दे रही हैं। पिछले साल समरस्लैम में हील बनने के बाद से ही लिंच का करियर काफी अच्छा बन गया है। अब उनके किरदार में भी पहले से काफी ज्यादा बदलाव किये गए हैं।
अब वह अलग तरह की चीज़ें करती हैं और कई फैंस के अनुसार वह महिला 'स्टोन कोल्ड' बन चुकी हैं। अब कंपनी उन्हें एक अंडरडॉग रैसलर की तरह दिखा रही है। लिंच ने जॉन सीना, रोंडा राउजी, स्टैफनी मैकमैहन और अब ट्रिपल एच, सभी का सामना बिना डरे किया है वो भी सिर्फ एक महीने में।
Get WrestleMania 35 News in Hindi here
#4 फैंस के पसंदीदा रैसलर के खिलाफ अथॉरिटी का किरदार निभाने के लिए
![WWE Photo](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/27720-15494182703588-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/27720-15494182703588-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/27720-15494182703588-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/27720-15494182703588-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/27720-15494182703588-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/27720-15494182703588-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/27720-15494182703588-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/27720-15494182703588-800.jpg 1920w)
जब भी कोई रैसलर फैंस का पसंदीदा बन जाता है तो WWE द अथॉरिटी को उसके खिलाफ कर देती है। ऐसा होते हुए हमें कई बार दिखा है और शायद इस बार भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।
जब भी WWE किसी रैसलर पर ज्यादा ध्यान देती है तो हमें स्टैफनी मैकमैहन या ट्रिपल एच उनके खिलाफ होते हुए नजर आते हैं। ऐसा हमें साल में कम से कम एक बार होता हुआ तो ज़रूर दिखा है। अगर इस कारण ट्रिपल एच ने अपना हील टर्न किया है तो इससे लिंच को काफी फायदा हो सकता है।
इसके अलावा कंपनी इस बात को पहले ही बचा चुकी है कि रैसलमेनिया में बैकी लिंच को उनका पल ज़रूर मिलेगा।
#3 डीन एम्ब्रोज़ एक फेस रैसलर बनने वाले हैं
![âÃÂÃÂDo you need to ask permission from your father-in-law to make this match?âÃÂàAmbrose asks.](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1c7b2-15494181664967-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1c7b2-15494181664967-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1c7b2-15494181664967-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1c7b2-15494181664967-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1c7b2-15494181664967-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1c7b2-15494181664967-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1c7b2-15494181664967-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1c7b2-15494181664967-800.jpg 1920w)
इस हफ्ते रॉ में हमें डीन एम्ब्रोज़, एलेक्सा ब्लिस के मोमेंट ऑफ़ ब्लिस टॉक शो में दखल देते हुए नजर आए। इस शो में उन्होंने EC3 का मज़ाक उड़ाया और इसके बाद हमें उनका मैच भी देखने को मिला था।
दिलचस्प बात तो ये है कि एम्ब्रोज़ ने अपने पुराने किरदार की झलक फैंस को दिखाई। अब ऐसा लग रहा है कि वह एक बार फिर से बेबीफेस बनने वाले हैं। इसके अलावा रॉयल रंबल के बाद उन्होंने ट्रिपल एच के साथ दुश्मनी होने के भी संकेत फैंस को दिए थे।
ये संभव है कि कंपनी यहाँ पर एक साथ कई चीज़ें करना चाह रही है। ट्रिपल एच को हील बनाकर वो डीन एम्ब्रोज़ को फेस बना सकते हैं। इससे हमें दोनों रैसलर्स के बीच रैसलमेनिया में एक मैच भी दिख जाएगा। अगर एम्ब्रोज़ इस मैच में जीते तो वह कंपनी नहीं छोड़ेंगे और अगर ऐसा नहीं होता है तो शायद वह सच में चले जाएंगे।
#2 स्टोरीलाइन में अपनी स्टैफनी को बचाने के लिए
![He tells The Man that she needs to get cleared from the doctor.](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8ac31-15494184261294-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8ac31-15494184261294-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8ac31-15494184261294-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8ac31-15494184261294-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8ac31-15494184261294-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8ac31-15494184261294-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8ac31-15494184261294-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8ac31-15494184261294-800.jpg 1920w)
इस हफ्ते WWE रॉ में बैकी लिंच ने स्टैफनी मैकमैहन पर भी हमला किया था और ऐसा हो सकता है कि अपनी पत्नी को बचाने के लिए ट्रिपल एच ने अपना हील टर्न किया है। स्टैफनी मैकमैहन कल लिंच के खिलाफ हील की तरह बर्ताव कर रही थीं लेकिन उन्होंने जो कुछ भी कहा वो गलत नहीं था। मैच से पहले किसी रैसलर को मेडिकल चेकअप करवाने के लिए बोलना किसी भी तरह से गलत नहीं है।
ऐसा कहा जा सकता है कि इस सैगमेंट के दौरान स्टैफनी ने जो कुछ भी कहा वो गलत नहीं था। उन्होंने अपना बचाव करने के लिए लिंच पर हमला भी किया था लेकिन इस बारे में अभी बात नहीं करेंगे। ट्रिपल एच ने शायद स्टैफनी की तरफदारी करने के लिए ही लिंच के खिलाफ अपना हील टर्न किया था।
#1 वह शार्लेट फ्लेयर या फिर रोंडा राउजी के साथ मिल टीन बनाएं
![WWE Photo](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d19ed-15494188283875-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d19ed-15494188283875-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d19ed-15494188283875-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d19ed-15494188283875-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d19ed-15494188283875-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d19ed-15494188283875-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d19ed-15494188283875-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/d19ed-15494188283875-800.jpg 1920w)
ट्रिपल एच ने इस हफ्ते स्मैकडाउन में शार्लेट फ्लेयर को रिंग से जाने के लिए ज़रूर कहा था लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वह फ्लेयर की साइड नहीं हो सकते हैं।
इस बात में कोई शक नहीं है कि शार्लेट फ्लेयर किसी तरह से रैसलमेनिया में हो रहे रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच में अपनी जगह बना लेंगी। अगर ऐसा वह ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन के साथ मिलकर करती हैं तो काफी अच्छा होगा।
शार्लेट कंपनी के लिए काफी जरूरी हैं और इस कारण ऐसा होता हुआ दिख सकता है। अगर फ्लेयर को अथॉरिटी के साथ नहीं मिलाया जा रहा है तो हमें ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन रोंडा राउजी के साथ मिलते हुए दिख सकते हैं।
ये बात साफ़ है कि बैकी लिंच के खिलाफ शार्लेट और रोंडा को कोई फैन चीयर नहीं करेगा और इस कारण हमें इनमें से कोई रैसलर अथॉरिटी के साथ मिलता हुआ दिख सकता है।