5 कारण क्यों WrestleMania 35 में कोफी किंग्सटन को WWE चैंपियन नहीं बनने देंगे विंस मैकमैहन

daniel bryan

कोफ़ी किंग्सटन, एक ऐसा नाम जिन्हें पूरे 11 वर्ष बाद WWE चैंपियन बनने का मौका मिला है। रैसलमेनिया 35 में वो अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Ad

फैंस इस बात का शुक्र मना रहे हैं कि यह मैच फास्टलेन में नहीं हुआ। यदि यह मैच फास्टलेन में लड़ा गया होता, तो कोफ़ी के चैंपियन बनने के चांस मिट्टी में मिल जाते। फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कुछ भी हो, कोफ़ी किंग्सटन को रैसलमेनिया 35 में चैंपियन बनना ही चाहिए।

यदि उन्हें और भी लंबा इंतज़ार करवाया जाता है, तो फैंस भी समझ जाएंगे कि कोफ़ी किंग्सटन कभी चैंपियन बनने वाले थे ही नहीं।

क्या आप जानते हैं कि इस बात की संभावनाएं बहुत अधिक हैं कि रैसलमेनिया 35 में कोफ़ी चैंपियन के रूप में रिंग से बाहर न निकलें। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ कारणों पर चर्चा करने वाले हैं, जो बताते हैं कि क्यों विंस मैकमैहन, कोफ़ी को चैंपियन बनने से वंचित रख सकते हैं।

#5 कोफ़ी किंग्सटन को बी-कार्ड प्लेयर मानते हैं विंस मैकमैहन

kofi kingston

चाहे इस स्टोरीलाइन की बात करें या फिर उनके पिछले ग्यारह वर्ष के करियर की। WWE ने उन्हें उसी तरह प्रयोग में लिया है, जिस तरह वो पिछले एक दशक से काम करते आ रहे हैं। विंस मैकमैहन, कोफ़ी को बी कार्ड प्लेयर मानते हैं, वरना वो उनके इतने टेस्ट नहीं लेते।

Ad

हालांकि कोफ़ी ने बहुत बार साबित करके दिखाया है कि उन्हें मौकों का इंतज़ार था, जिससे वो ए-कार्ड प्लेयर भी बन सकते हैं। लेकिन जो सच है वह यही है कि मिस्टर मैकमैहन ने उन्हें कभी बी-कार्ड सुपरस्टार से अधिक का दर्जा दिया ही नहीं है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 डेनियल ब्रायन अपने करियर के सबसे बेस्ट दौर से गुजर रहे हैं

daniel bryan

गंभीर चोट से रिटायरमेंट और उसके सालों बाद वापसी करना किसी भी रैसलर के लिए बहुत मुश्किल होता है। इसके बावजूद वो हील सुपरस्टार की भूमिका बेहद अच्छे तरीके से निभा रहे हैं। किसी ने नहीं सोचा था कि डेनियल ब्रायन वापसी के बाद हील टर्न लेंगे। क्योंकि वो कुछ वर्ष पूर्व WWE के मुख्य बेबीफेस सुपरस्टार हुआ करते थे।

Ad

डेनियल ब्रायन को गद्दी से फिलहाल उतारना WWE चैंपियनशिप के साथ न्याय नहीं होगा। इसलिए कोफ़ी को और इंतज़ार करना पड़ सकता है।


#3 विंस मैकमैहन नहीं चाहते कि उन्हें गलती का भुगतान करना पड़ेे

kofi kingston

हालांकि स्टोरीलाइन इतनी दिलचस्प रही है कि कोई भी यह कहने से इंकार नहीं कर सकता कि कोफ़ी किंग्सटन, WWE चैंपियनशिप का दबाव झेल लेंगे। लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो कोफ़ी को चैंपियन बनाने की रणनीति पूरी तरह उल्टी पड़ जाएगी।

Ad

विंस मैकमैहन को संभव ही यह डर सता रहा होगा कि कोफ़ी किंग्सटन के चैंपियन बनने से स्मैकडाउन की व्यूअरशिप में उछाल आएगा, यह तय नहीं है। इसलिए यदि कोफ़ी चैंपियन बनते भी हैं तो वो लंबे समय तक चैंपियन नहीं बने रहेंगे यह तय है।

यह भी पढ़ें: 5 शानदार मैच जो विंस मैकमैहन ने रैसलमेनिया से तुरंत पहले रद्द कर दिये हैं

#2 डेनियल ब्रायन को और भी बड़ा हील पुश देने के लिए

daniel bryan

यदि डेनियल ब्रायन को रैसलमेनिया में कोफ़ी कोफ़ी किंग्सटन पर जीत हासिल होती है तो वो संभव ही उन सुपरस्टार्स की लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा लेंगे, जिन्होंने रैसलमेनिया में चैंपियनशिप डिफेंड की हो। साथ ही साथ वो स्मैकडाउन के सबसे मुख्य हील सुपरस्टार बन जाएंगे।

Ad

सोच कर ही पता चलता है कि यदि डेनियल ब्रायन को कोफ़ी कोफ़ी किंग्सटन पर जीत हासिल होती है, तो डेनियल ब्रायन को क्राउड़ और भी नफरत भरे रवैये से देखने लगेगा।

हालांकि वो अभी बड़े हील सुपरस्टार हैं, परन्तु कोफ़ी को मिल रही प्रतिक्रियाओं को देखते हुए विंस मैकमैहन उनका फायदा डेनियल ब्रायन के लिए उठा सकते हैं। यह तो साफ है कि विंस मैकमैहन कि झोली में कोफ़ी कोफ़ी किंग्सटन के लिए कम और डेनियल ब्रायन के लिए ज्यादा और बड़े प्लान्स मौजूद हैं।

जरूर पढ़ें: 7 बड़े सुपरस्टार जो रैसलमेनिया 35 के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं

#1 पहले ही दो बड़े सुपरस्टार्स चैंपियन बनने की कगार पर खड़े हैं

kofi kingston

आप मानें या ना मानें, इस रैसलमेनिया में तीन बड़े बेबीफेस सुपरस्टार टाइटल संभालने का इंतज़ार कर रहे हैं। कोफ़ी किंग्सटन के अलावा सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच भी अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं। यानी स्थिति साफ है कि एक ही रैसलमेनिया में तीन नए चैंपियन तो बिल्कुल नहीं बनने वाले।

Ad

कोफ़ी किंग्सटन से कहीं अधिक जीतने की संभावनाएं सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच की है। इसलिए इन तीन में से किसी एक को तो त्याग करना ही पड़ेगा। यहाँ कोफ़ी किंग्सटन ही वह सबसे बड़ा नाम है, जो चैंपियनशिप का त्याग करने वाला है।

हालांकि ये तीनों बेबीफेस सुपरस्टार चैंपियन बनने के हकदार हैं, लेकिन WWE यह गलती बिलकुल नहीं करना चाहती कि एक ही पीपीवी तीन नए सुपरस्टार चैंपियन बनें। खैर! हम आशा करते हैं कि यहाँ नहीं तो आने वाली पीपीवी में कोफ़ी जरूर चैंपियन बनेंगे।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications