WWE से रिलीज किये जा चुके 5 सुपरस्टार्स जो वापसी करने के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत सकते हैं 

WWE
WWE

WWE ने हाल ही में कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज किया। इसके पहले भी 2021 में कई दिग्गजों को WWE ने बाहर कर दिया था। इन सभी सुपरस्टार्स के WWE करियर का अंत काफी निराशाजनक तरीके से हुआ। एक बड़ी बात यह भी है कि WWE के बाहर सुपरस्टार्स काफी नाम कमा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी

MLW, AEW, NJPW, IMPACT और ROH जैसे प्रसिद्ध प्रमोशन्स में जाकर सुपरस्टार्स को सफलता मिल सकती है। WWE में कई ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्हें पहले रिलीज कर दिया गया और बाद में उन्होंने वापसी करते हुए वर्ल्ड टाइटल्स जीते। इसमें जिंदर महल और ड्रू मैकइंटायर जैसे सुपरस्टार्स का नाम जरूर शामिल रहेगा। इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल की तरह WWE में वापसी करने के बाद वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

5- पूर्व WWE सुपरस्टार लार्स सुलिवन

लार्स सुलिवन को WWE ने शुरुआत में पुश देने का निर्णय लिया था लेकिन निजी जीवन से जुड़े विवादों ने उनके WWE करियर को पूरी तरह खत्म कर दिया। WWE में उन्हें जब भी मौका मिला तो उन्होंने सभी को अपनी ताकत से प्रभावित किया और वो भविष्य में जरूर सफलता हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गया

WWE ने एक समय पर लार्स सुलिवन और जॉन सीना के बीच WrestleMania 35 में सिंगल्स मैच भी प्लान कर लिया था लेकिन फिर यह संभव नहीं ही पाया। लार्स अभी रेसलिंग से दूर को चुके हैं और उन्हें थोड़ा समय लेकर अपने निजी जीवन की समस्याओं को दूर करके प्रदर्शन में सुधार करना चाहिए। अगर सुलिवन WWE में वापस आ गए तो फिर सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- एलिस्टर ब्लैक

एलिस्टर ब्लैक को WWE ने रिलीज करके सभी को चौंका दिया था क्योंकि कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी वापसी की थी। लग रहा था कि अब उनका WWE रन बेहतर साबित होगा लेकिन WWE ने उन्हें बाहर करने का बड़ा निर्णय लिया। इस सुपरस्टार को आसानी से किसी भी प्रमोशन में जबरदस्त सफलता मिल सकती है।

बीच में खबरें सामने आई थी कि WWE उन्हें एक बार फिर साइन करने का निर्णय ले सकता है। अगर वो अभी WWE के बजाय अन्य प्रमोशन में काम करते हुए थोड़ा सुधार करते हैं तो फिर उन्हें जरूर WWE में वापस बुलाया जा सकता है। वो आते ही टॉप स्टार बन सकते हैं और भविष्य में वर्ल्ड चैंपियनशिप भी अपने नाम कर सकते हैं।

3- रूबी रायट

रूबी रायट की बुकिंग ने सभी फैंस को निराश किया था। दरअसल, इस रेसलर के पास टॉप स्टार बनने के सारे गुण थे लेकिन WWE ने कभी उन्हें चैंपियनशिप जीतने लायक सुपरस्टार नहीं माना। रूबी के पास शानदार स्किल्स, सबसे अनोखा लुक और कैरेक्टर था। वो अपने WWE करियर में ज्यादातर समय टैग टीम में काम करते हुए दिखाई दी थीं।

अब वो अन्य प्रमोशन्स में जाकर थोड़े सुधार कर सकती हैं और अपना कद बढ़ाकर एक बार फिर WWE में वापसी कर सकती हैं। इसके बाद उनके पास विमेंस चैंपियनशिप जीतने का मौका बन जाएगा। उन्हें जरूर अपने पहले WWE रन में सफलता नहीं मिली लेकिन शायद दूसरा रन उनके लिए खास साबित हो सकता है।

2- एंड्राडे

एंड्राडे इस समय AEW का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन भविष्य में WWE के अंदर उनकी वापसी के चांस रहेंगे। उन्हें मेन रोस्टर पर उतनी सफलता नहीं मिल पाई और उन्होंने फिर रिलीज की मांग की, जिसे WWE ने स्वीकारा। इस समय वो शार्लेट फ्लेयर के साथ रिलेशनशिप में नजर आ रहे हैं और फ्लेयर के रिश्ते WWE के साथ काफी अच्छे हैं।

ऐसे में एंड्राडे एक बार फिर WWE ने वापस आ सकते हैं। इस बार वो पहले से खतरनाक बन सकते हैं। WWE ने उन्हें पुश नहीं दिया वरना वो काफी आसानी से वर्ल्ड चैंपियन बन सकते थे। खैर, अगर उन्हें वापस आने का मौका मिलता है तो वो अपने सभी फैंस को चौंका सकते हैं।

1- मर्फी

मर्फी को WWE ने रिलीज करके जरूर बड़ी गलती की है। इस सुपरस्टार ने काफी सुधार किये थे और उन्हें पुश देने के लिए WWE के पास काफी अच्छा मौका था। मर्फी ने मेन रोस्टर पर सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में कुछ समय तक काम किया और फिर वो सैथ रॉलिंस के साथ आ गए। रॉलिंस के साथ रहने से मर्फी को फायदा हुआ।

इसके बाद उनका फेस टर्न हुआ और लग रहा था कि अब उन्हें पुश दिया जाएगा लेकिन फिर वो टेलीविजन से दूर हो गए। कुछ महीनों बाद WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया। इस सुपरस्टार के पास एक जबरदस्त लुक था और उनकी माइक्रोफोन स्किल्स भी अच्छी थी। वो इंडिपेंडेंट प्रमोशन्स में काम करके सुधार कर सकते हैं और फिर WWE में वापसी करते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना हरा नहीं पाए

Quick Links