Clash of Champions 2019: 5 चौंकाने वाली चीजें जो रोमन रेंस Vs एरिक रोवन के मैच में हो सकती हैं

क्लैश ऑफ चैंपियंस
क्लैश ऑफ चैंपियंस

#2 ब्रायन ही इन सारी चीज़ों के पीछे हो

डेनियल और रोवन
डेनियल और रोवन

स्टोरीलाइन के हिसाब से लग रहा है कि ब्रायन पूरी तरह से निर्दोष है और वह रोमन के साथ एक टीम बनाने वाले हैं। एरिक रोवन ने भी बताया था कि उन्होंने यह काम डेनियल के कहने पर नहीं किया है।

WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस में एक बड़ा सरप्राइज प्लान कर सकता है जब ब्रायन द बिग डॉग की मदद करने के बजाय एरिक रोवन का साथ दें। इसके साथ ही पता चल जाए कि इन सारी चीज़ों के पीछे ब्रायन का हाथ है।


#1 शेन मैकमैहन का स्टोरीलाइन में जुड़ना

शेन मैकमैहन
शेन मैकमैहन

शेन मैकमैहन और रोमन रेंस की दुश्मनी लगभग 2 महीनों पहले खत्म हो गयी थी। मैकमैहन पिछले कुछ हफ़्तों से टीवी दिखाई नहीं दिए हैं और शायद वह जल्द ही वापसी करने वाले हैं।

अगर क्लैश ऑफ चैंपियंस में पता चलता है कि शेन मैकमैहन ने एक्सट्रीम रूल्स का बदला लेने की जिम्मेदारी रोवन को सौंपी है तो यह एक बड़ा शॉक माना जाएगा। WWE अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देने के लिए यह चीज़ प्लान कर सकता है।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2019 में शादी की