गोल्डबर्ग (Goldberg) WWE में वापसी कर चुके हैं। समरस्लैम (SummerSlam 2021) में उनका एक बड़ा मैच देखने को मिल सकता है। उन्होंने अपने रिटर्न से सभी फैंस को सरप्राइज कर दिया था। गोल्डबर्ग ने WWE में काम करते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। उन्होंने WCW में काम करते हुए करियर की शुरुआत की थी और WWE में भी वो काफी सफल रहे।April 27th 2003, Backlash. Goldberg defeated The Rock on his WWE debut match. #WWENetwork @Goldberg #WWE pic.twitter.com/WHdc2mdD53— WWE Today In History 🌐 (@WWE__History) April 27, 2015गोल्डबर्ग ने अपने WWE करियर में कई सारे दिग्गजों का सामना किया है। वो 2003 से 2004 तक WWE का हिस्सा थे और इसके बाद वो कंपनी छोड़कर चले गए। 2016 में उन्होंने WWE में अपनी वापसी की और इसके बाद से वो लगातार कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ मौकों पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 मौकों के बारे में बात करने वाले हैं जब गोल्डबर्ग ने अपने सभी प्रशंसकों को चौंकाया।5- गोल्डबर्ग का WWE में डेब्यू और द रॉक पर हमला#OnThisDay in 2003 , @Goldberg made his WWE debut. pic.twitter.com/3fPGAvxvhr— Austin Kuykendall (@Freebyrd316) March 31, 2020WrestleMania 19 में द रॉक ने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को पराजित करते हुए सभी को चौंका दिया था। इसके बाद Raw के एपिसोड में एक और बड़ा सरप्राइज देखने को मिल गया। द रॉक अपनी बड़ी जीत के बाद Raw में प्रोमो कट कर रहे थे। वो खुद की तारीफ कर रहे थे लेकिन इस दौरान अचानक से गोल्डबर्ग का थीम सॉन्ग बजा। गोल्डबर्ग का डेब्यू देखकर प्रशंसक सरप्राइज हो गए थे। गोल्डबर्ग ने सालों तक WCW में काम किया था और कोई सोच नहीं सकता था कि वो कभी WWE में कदम रखेंगे।उन्होंने आकर द रॉक पर हमला किया और फैंस इससे काफी ज्यादा खुश दिखाई दिए। गोल्डबर्ग ने WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार को धराशाई करते हुए खुद को चर्चा का विषय बनाया था। इसके बाद उनका Backlash 2003 में द रॉक से मैच देखने को मिला था और इस मैच में गोल्डबर्ग का जबरदस्त प्रदर्शन रहा। उन्होंने मैच में जीत दर्ज की थी और अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था। उस समय किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि गोल्डबर्ग WWE में कदम रखेंगे।