5 चौंकाने वाले नाम जो WWE में अंडरटेकर को हरा चुके हैं

अंडरटेकर
अंडरटेकर

प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में ऐसा शायद ही कोई रेसलर ही, जिसने द अंडरटेकर (The Undertaker) से अधिक सफलता प्राप्त की हो। अपने 30 साल लंबे WWE करियर में उन्होंने ढ़ेरों उपलब्धियां अपने नाम की हैं और हमेशा कंपनी के लिए बड़े फायदे का सौदा साबित होते आए हैं।

Ad

उनका रेसलमेनिया (Wrestlemania) का ऐतिहासिक सफर ही बताता है कि अंडरटेकर का प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में क्या दर्जा रहा है। उन्हें उनके करियर में हराने वाले सुपरस्टार्स बहुत कम रहे हैं, वहीं Wrestlemania में उन्हें हराने वाले सुपरस्टार्स की संख्या केवल 2 सुपरस्टार्स पर सिमट कर रह जाती है।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी जगह शायद WWE में कोई नहीं ले सकता

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और रोमन रेंस (Roman Reigns) उन चुनिंदा WWE सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं जिन्होंने द डेड मैन को पिन किया हुआ है। इसके अलावा उन्हें हल्क होगन (Hulk Hogan) और स्टीव ऑस्टिन (Steve Austin) जैसे दिग्गजों के खिलाफ भी हार मिल चुकी है। इसलिए आइए जानते हैं उन 5 चौंकाने वाले सुपरस्टार्स के बारे में जो अंडरटेकर को हरा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: द अंडरटेकर एक प्रो रेसलर ना होते तो ये 4 चीजें WWE में कभी ना होती

मिस्टर कैनेडी ने अंडरटेकर को हराया हुआ है

Ad

मिस्टर कैनेडी उन प्रो रेसलर्स में से एक रहे, जिन्हें WWE में आने के तुरंत बाद अच्छी लोकप्रियता मिलने लगी थी, इसी दौरान उन्हें दिग्गज रेसलर अंडरटेकर पर जीत भी मिली। साल 2007 में उन्होंने अंडरटेकर को एक से अधिक बार हराया। इनकी फ्यूड के समाप्त होने के बाद वो मनी इन द बैंक विनर बने, लेकिन यहां से मिस्टर कैनेडी का बुरा दौर शुरू हुआ।

सब उनके हिसाब से अच्छा चल रहा था, लेकिन WWE की नई वेलनेस पॉलिसी ने कैनेडी के लिए सब बदल कर रख दिया। उसके बाद वो ऐज के खिलाफ फ्यूड का हिस्सा रहे और उसके बाद कैनेडी, अंडरटेकर पर कैशइन कर चैंपियन भी बने। इस बड़ी जीत के बाद उन्हें अपार सफलता मिलनी चाहिए थी, लेकिन सफलता के बजाय यहां से उनका बुरा दौर शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते पॉल हेमन 'Guy' रह चुके हैं

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

मेवन ने हार्डकोर टाइटल के लिए अंडरटेकर को हराया

youtube-cover
Ad

मेवन का नाम शायद WWE फैंस को याद ना हो, लेकिन उनकी अंडरटेकर के खिलाफ फ्यूड जरूर यादगार रही। साल 2001 में दोनों सुपरस्टार्स के बीच कई मुकाबले हुए। आगे चलकर मेवन ने द बिग शो और अल स्नो की मदद से द डेड मैन को हराकर WWE हार्डकोर चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

अंडरटेकर ने 2-ऑन-1 हैंडीकैप मैच में मेवन और अलस्नो को हराकर इस दुश्मनी को अंतिम रूप दिया था। इस हार के बाद मेवन का WWE में ऐसा बुरा दौर शुरू हुआ, जिससे वो कभी उबर ही नहीं पाए। अंत में उन्हें कंपनी ने रिलीज़ करने का निर्णय लिया।

मेबल ने King of The Ring टूर्नामेंट में अंडरटेकर को हराया

youtube-cover
Ad

साल 1995 में King of the Ring टूर्नामेंट में मेबल को अंडरटेकर के खिलाफ चौंकाने वाली जीत प्राप्त हुई थी। इनका पहला मैच बेहतरीन रहा, इसलिए फैंस दोबारा इन्हें रिंग में आमने-सामने देखने की इच्छा जाहिर करने लगे थे। दूसरा मैच इसलिए यादगार रहा, क्योंकि उसमें अंडरटेकर को गंभीर चोट आई थी।

इससे ये भी कवायदें शुरू होने लगी लगीं कि मेबल के साथ रिंग में काम करना सुरक्षित नहीं है। उन्हें पुश देने के कुछ और प्रयासों के बाद WWE ने खराब इन रिंग स्किल्स के चलते उन्हें रिलीज़ करने का फैसला लिया। वहीं वापसी के बाद उन्हें विसेरा नाम से जाना जाने लगा था।

टिटो सैंटाना को WWE वर्ल्ड टूर के समय अंडरटेकर पर जीत मिली

Ad

साल 1991 में टिटो सैंटाना, अंडरटेकर को पिन करने वाले पहले सुपरस्टार बने। ये मैच शायद लोगों को याद ना हो, क्योंकि ये WWE वर्ल्ड टूर के दौरान बार्सिलोना में हुआ था। उस समय तक अंडरटेकर को कभी पिन के जरिए हार नहीं मिली थी।

सैंटाना की गिनती अब दिग्गज सुपरस्टार्स में की जाती है और उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम से भी सम्मानित किया जा चुका है। हालांकि साल 1991 में उन्हें बड़े सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित नहीं किया जाता था, क्योंकि उस समय WWE की पहली प्राथमिकता अंडरटेकर को ताकतवर दिखाना था।

व्लादिमीर कोज़्लोव ने 2009 में अंडरटेकर को हराया

Ad

साल 2008 में WWE में आने के बाद व्लादिमीर कोज़्लोव को बड़े मॉन्स्टर हील सुपरस्टार के रूप में देखा जाने लगा था। उन्हें WWE में पुश मिलते हुए कुछ ही हफ्ते बीते थे, तभी 2009 के एक SmackDown एपिसोड में उन्होंने अंडरटेकर को पिन के जरिए हराया था।

इस जीत के बाद उन्हें और भी बड़े हील सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया जाने लगा और आगे चलकर WWE चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में भी शामिल हुए। उन्हें चैंपियन बनने के कई मौके मिले, लेकिन हर बार नाकाम रहे और यहां से धीरे-धीरे उनके करियर का मोमेंटम बिगड़ता ही चला गया।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications