द अंडरटेकर एक प्रो रेसलर ना होते तो WWE में ये 4 चीजें कभी ना होती

अंडरटेकर
अंडरटेकर

अंडरटेकर (Undertaker) का नाम WWE ही नहीं बल्कि प्रो रेसलिंग इतिहास की सबसे महान हस्तियों में हमेशा लिया जाएगा। उनका प्रो रेसलिंग करियर 80 के दशक में ही शुरू हो चुका था, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में पहचान WWE में आने के बाद मिली, एक ऐसा प्रोमोशन जिसे उन्होंने साल 1990 में जॉइन किया था।

1990 सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) में हुए WWE डेब्यू के बाद कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बनकर उभरे। WWE के 'न्यू जेनरेशन एरा' से लेकर एटीट्यूड और न्यू एरा तक वो कंपनी के लिए सबसे अहम कड़ी बने रहे और बढ़ती उम्र के बाद भी उन्होंने फैंस का मनोरंजन करना नहीं छोड़ा।

ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास के 5 सबसे लंबे मैच

आखिरकार साल 2020 में उन्होंने अपने 3 दशकों से भी लंबे प्रो रेसलिंग करियर को अलविदा कहा। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गज सुपरस्टार्स के साथ रिंग साझा की, कई वर्ल्ड टाइटल्स अपने नाम किए और ढेरों उपलब्धियां अपने नाम की। सोचिए अगर अंडरटेकर एक प्रो रेसलर ना होते तो 4 चीजें ऐसी रह जातीं जो WWE में शायद कभी घटित ना होतीं।

ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार्स की 5 जोड़ियां जिनकी दोस्ती को कोई नहीं तोड़ सकता

अंडरटेकर और केन (द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन) टीम WWE को ना मिली होती

द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन
द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन

WWE के एटीट्यूड एरा को यादगार बनाने में द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन (अंडरटेकर और केन) ने भी यादगार भूमिका निभाई। साल 1997 तक अंडरटेकर WWE के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक बन चुके थे, उसी साल Bad Blood: In Your House में ग्लेन जेकब्स ने केन के कैरेक्टर में अपना WWE डेब्यू किया था।

इस दौरान वो 2 बार WWE वर्ल्ड टैग टीम चेंपयंस भी बने। इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता अंडरटेकर ने ही केन को एक रेड मॉन्स्टर के रूप में ताकतवर दिखाया था। अगर द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन टीम ना होती तो शायद आज केन की गिनती WWE इतिहास के सबसे महान सुपरस्टार्स में ना की जाती।

ये भी पढ़ें: WWE के 5 सबसे यादगार अनस्क्रिपटेड मोमेंट्स

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

बरीड अलाइव मैच ना होते

अंडरटेकर को जिंदा दफनाया गया
अंडरटेकर को जिंदा दफनाया गया

बरीड अलाइव मैचों की रचना अंडरटेकर के डार्क थीम पर आधारित कैरेक्टर को ध्यान में रख कर की गई थी। WWE में आज तक जितने भी बरीड अलाइव मैच हुए हैं, उन सभी का हिस्सा अंडरटेकर रहे हैं। इस तरह के मैचों के बाद अक्सर अंडरटेकर को कुछ समय के लिए ब्रेक पर भेज दिया जाता था।

इस तरह का पहला मैच 1996 में In Your House 11: Buried Alive में हुआ, जिसमें अंडरटेकर ने मैनकाइंड को मात दी थी। पहला प्रयोग सफल होने के बाद WWE कुल 5 मौकों पर बरीड अलाइव मैचों का आयोजन करवा चुकी है और ये मैच जैसे अंडरटेकर की विरासत बन चुका है।

Hell in a Cell मैच शायद ना होते

शॉन माइकल्स
शॉन माइकल्स

WWE में Hell in a Cell मैचों की शुरुआत साल 1996 में हुए Bad Blood: In Your House से हुई थी। सबसे पहले Hell in a Cell मैच में शॉन माइकल्स और अंडरटेकर की भिड़ंत हुई, जिसके विजेता को Survivor Series में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच मिलने वाला था।

माइकल्स और द डेडमैन के बीच इतना जबरदस्त एक्शन देखने को मिला कि आज भी इस मैच की गिनती WWE इतिहास के सबसे बेहतरीन मुकाबलों में की जाती है। अगर माइकल्स और अंडरटेकर ने इस मैच को यादगार बनाने की पुरजोर कोशिश ना की होती तो, विंस मैकमैहन उसी समय Hell in a Cell मैचों के प्लान को ड्रॉप कर सकते थे। इस वजह से आज शायद इस तरह के मैचों का ज्यादा क्रेज़ ना होता।

Wrestlemania स्ट्रीक

अंडरटेकर Wrestlemania स्ट्रीक
अंडरटेकर Wrestlemania स्ट्रीक

अंडरटेकर के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों की बात की जाए तो सबसे पहले उनकी 21 मैचों तक चली Wrestlemania स्ट्रीक ही ध्यान में आती है। हालांकि Wrestlemania की शुरुआत 1985 में ही हो चुकी थी, लेकिन 1991 में इस इवेंट को एक नई शुरुआत मिली।

1991 में द डेड मैन के Wrestlemania डेब्यू के साथ ही एक नए युग की शुरुआत हुई। आज Wrestlemania की गिनती खेलों की दुनिया में सबसे बड़े स्तर पर होने वाले इवेंट्स में की जाती है और शो को इस मुकाम तक पहुंचाने में अंडरटेकर की 21 मैचों की स्ट्रीक का भी बहुत बड़ा योगदान रहा।

Quick Links