रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 की नाईट 2 शानदार रही। हर कोई इस इवेंट होने वाले मैचों के लिए उत्साहित था। WWE ने जबरदस्त काम किया और कई सारे जबरदस्त मोमेंट्स देखने को मिले। कुछ सुपरस्टार्स ने पहली बार चैंपियनशिप जीती जबकि कई सारे बड़े स्टार्स की बार का सामना करना पड़ा। WWE ने WrestleMania को खास बनाने की पूरी कोशिश की।Give it up for the Universal Championthe tribal chiefThe king Y'all Roman Reigns#WrestleMania pic.twitter.com/DVOYJSsYKP— Babe 🌼(제이 제이) (@JayJaySarps) April 12, 2021ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस ने अधमरी हालत में चीटिंग करके चैंपियनशिप डिफेंड की, WWE दिग्गज ऐज और डेनियल ब्रायन ने मचाया बवालवो इस चीज़ में कई हद तक सफल भी हुए। WWE ने WrestleMania को खास बनाने की पूरी कोशिश की। इसके चलते WWE ने कई जगहों पर फैंस को सरप्राइज किया। इसके चलते मैच के दौरान कुछ शॉक्स देखने को मिले। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो WrestleMania 37 में देखने को मिली।5- WrestleMania में बैला ट्वीन्स का बेली पर हमला करनाDING DONG! GOODBYE! 👋 #WrestleMania @itsBayleyWWE @BellaTwins @TitusONeilWWE @HulkHogan pic.twitter.com/yOZALsxFl0— WWE (@WWE) April 12, 2021मेन इवेंट मैच के पहले टाइट्स ओ'निल और हल्क होगन ने आकर प्रोमो कट किया। उन्होंने यहां प्रशंसकों की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद किया। साथ ही WrestleMania नाईट 2 को मिली सफलता को लेकर भी चर्चा की। खैर, बेली की इस दौरान इंटरफेरेंस देखने को मिली और उन्होंने आकर दिग्गजों की बेइज्जती करने की कोशिश की। साथ ही खुद को बेहतर दिखाया। इसके बाद बड़ा शॉक मिला।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस की WrestleMania 37 में जीत पर भड़के WWE फैंस, ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाबWWE की सबसे फेमस ट्विन्स ने एंट्री की। दरअसल, बैला ट्विन्स का म्यूजिक बजा और उन्होंने आकर बेली से बहस की। इसके साथ ही पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन पर हमला किया और उन्हें स्टेज पर आगे धकेल दिया। इसके साथ ही टाइटस और हल्क होगन के साथ मिलकर सैगमेंट का अंत किया। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि बेली पर हमला करने के लिए हॉल ऑफ फेमर्स की एंट्री होगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।