5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

SmackDown
SmackDown

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी खास रहने वाला है। रॉयल रंबल (Royal Rumble) के पहले ये SmackDown का अंतिम एपिसोड रहेगा। ऐसे में WWE इसे खास बनाना चाहेगा। पिछले कुछ एपिसोड काफी धमाकेदार रहे हैं और इस हफ्ते से काफी उम्मीदें रहेगी। WWE इस समय सिर्फ अपने पीपीवी को हाइप करना चाहेगा।

WWE को अगर इस एपिसोड को खास बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे जरूर ही SmackDown चर्चा का विषय बनेगा और इसे याद रखा जाएगा। खैर, आइए 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- SmackDown में जिंदर महल वापसी करें और Royal Rumble के लिए अपने नाम की घोषणा करें

काफी महीनों के बाद जिंदर महल ने रिंग में वापसी की। दरअसल, भारतीय फैंस के लिए गणतंत्र दिवस पर आयोजित किये गए Superstar Spectacle में जिंदर महल ने अपनी वापसी की थी। मैच में भले ही उन्हें हार मिली थी लेकिन उनकी वापसी सबसे अहम थी। वो अब मेन रोस्टर पर जबरदस्त वापसी कर सकते हैं। SmackDown के एपिसोड में जिंदर महल अपनी वापसी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE Royal Rumble 2021: 5 तरीके जिनसे रोमन रेंस vs केविन ओवेंस के मैच का अंत हो सकता है

साथ ही वो किसी लोकल या छोटे सुपरस्टार को पराजित भी करते हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा अगर वो Royal Rumble में अपनी एंट्री की घोषणा करते हैं तो ये काफी बड़ी चीज़ होगी। अंतिम बार वो Raw में नजर आए थे। इसके बावजूद वो अब SmackDown रोस्टर का हिस्सा बनकर सबको चौंका सकता है। SmackDown ब्रांड महल के लिए बेहतर साबित हुआ है। ऐसे में वो फैंस को वापसी करते हुए शॉक कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- सिजेरो SmackDown में शिंस्के नाकामुरा को धोखा दें

SmackDown में इस समय सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा को सिंगल्स स्टार्स के रूप में जबरदस्त पुश मिल रहा है। दोनों पिछले कुछ हफ्ते से लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं। ऐसे में SmackDown के एपिसोड में WWE दोनों को पूरी तरह से अलग कर सकता है। इसके चलते सिजेरो का हील टर्न हो सकता है।

कोई भी नाकामुरा को हील बनते हुए नहीं देखना चाहता है। ऐसे में सिजेरो एक अच्छा विकल्प रहेंगे। SmackDown में सिजेरो अपने दोस्त को धोखा दे सकते हैं। साथ ही इससे दोनों पूरी तरह अलग हो सकता है। WWE फैंस को SmackDown में इस तरह के हील टर्न से बड़ा शॉक दे सकता है।

3- एडम पीयर्स पर बैकस्टेज जे उसो द्वारा हमला हो

पिछले हफ्ते रोमन रेंस ने एडम पीयर्स को निशाना बनाया था। साथ ही लग रहा था कि पीयर्स की बुरी हालत होगी। केविन ओवेंस की वजह से वो बच गए थे। इस हफ्ते एडम पीयर्स पर बैकस्टेज हमला हो सकता है। जे उसो वापसी करते हुए रोमन रेंस के कहने पर एडम पीयर्स की बुरी हालत कर सकते हैं।

रोमन रेंस अभी भी WWE ऑफिशियल से बदला लेना चाहेंगे। ऐसे में उन्हें पहले ही रास्ते से हटाने के लिए ये चीज़ प्लान कर सकते हैं। अगर WWE ऐसा कुछ करता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। WWE यहां से पीयर्स को ऑन-स्क्रीन दिखाना बंद कर सकता है। साथ ही सोन्या डेविल उनकी जगह ले सकती हैं।

2- अपोलो क्रूज हील टर्न लेते हुए सैमी जेन पर जबरदस्त हमला करें

काफी समय से अपोलो क्रूज के हील टर्न के संकेत मिल रहे हैं। पॉल हेमन के साथ टॉकिंग स्मैक और रोमन रेंस के साथ कुछ हफ्ते पहले SmackDown के एपिसोड में उनके कैरेक्टर में बदलाव टीज़ हुआ था। पिछले हफ्ते सैमी जेन की वजह से अपोलो क्रूज के हाथों से टाइटल मैच चला गया था।

ऐसे में क्रूज SmackDown के एपिसोड में सैमी जेन पर जबरदस्त तरीके से हमला कर सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। डेब्यू के बाद से ही क्रूज का हील टर्न नहीं हुआ है और ऐसे में SmackDown में फैंस को शॉक मिल सकता है। साथ ही इससे बिग ई और अपोलो क्रूज की स्टोरीलाइन और ज्यादा रोचक बन जाएगी।

1- रोमन रेंस और जे उसो मिलकर केविन ओवेंस की बुरी हालत कर दें

पिछले हफ्ते जे उसो SmackDown में नजर नहीं आए थे। साथ ही रोमन रेंस पर शो के अंत में केविन ओवेंस ने जबरदस्त हमला किया था। रोमन ने भी अपना दबदबा दिखाया था लेकिन अंत में ओवेंस भारी पड़े। उन्होंने रोमन पर स्टनर लगाने के साथ ही एनाउंसर टेबल पर पावरबॉम्ब भी लगाया था।

रोमन रेंस इस हफ्ते अपना बदला लेना चाहेंगे। ऐसे में वो जे उसो के साथ मिलकर इस हफ्ते केविन ओवेंस की बुरी हालत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर रोमन रेंस और जे उसो मिलकर Royal Rumble से पहले केविन ओवेंस को बुरी तरह चोटिल कर देते हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। साथ ही ये चर्चा का विषय बन जाएगा।

ये भी पढ़ें;- 5 कारण क्यों रोमन रेंस को WrestleMania 37 में यूनिवर्सल चैंपियन बनकर जाना चाहिए