स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा खास रहने वाला है। WWE अपने इस एपिसोड को जरूर ही रोचक बनाना चाहेगा। अभी WWE ने SmackDown के लिए बड़ी चीज़ें तय कर दी है। दो बड़े सुपरस्टार्स के बीच स्टील केज मैच देखने को मिलेगा। इसके अलावा अन्य सुपरस्टार्स भी एक्शन में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें:- 11 सुपरस्टार्स जो Raw में WWE चैंपियनशिप जीतने में कामयाब हुए हैं, रोमन रेंस और जॉन सीना का नाम शामिल
अगर WWE को SmackDown का एपिसोड रोचक बनाना है तो उन्हें कुछ सरप्राइज और शॉक्स प्लान करने होंगे। इससे जरूर ही ब्लू ब्रांड का एपिसोड बेहतर बनेगा। साथ ही फैंस इस शो के लिए उत्साहित होंगे। खैर, इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।
5- SmackDown में ऐज वापसी करें और डेनियल ब्रायन की मदद करें
SmackDown में डेनियल ब्रायन और जे उसो का स्टील केज मैच काफी शानदार रहने वाला है। इस मैच में कई बड़ी चीज़ें हो सकती हैं। ऐज यहां इंटरफेयर करते हुए नजर आ सकते हैं। रोमन रेंस के साथ उनकी अनबन रही है। रोमन जरूर ही डेनियल ब्रायन को मैच में हराने और अपने भाई को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।
ये भी पढ़ें:- 5 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में 10 या उससे ज्यादा सालों के बाद वापसी की
ऐसे में ऐज यहां डेनियल ब्रायन की मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं। वो डेनियल ब्रायन को मैच जीतने में मदद कर सकते हैं। साथ ही जे उसो से बदला ले सकते हैं। ब्रायन को यहां से Fastlane के लिए यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच मिल जाएगा। साथ ही रोमन रेंस और ऐज की स्टोरीलाइन भी जारी रहेगी।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।